बेबी राहा के साथ आलिया-रणबीर ने मनाई शादी की दूसरी सालगिरह, सिंपल केक कट कर किया सेलिब्रेशन

Alia bhatt

Alia bhatt Ranbir kapoor celebrated 2nd wedding anniversary: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। बता दें कि 14 अप्रैल को आलिया भट्ट की दूसरी शादी की सालगिरह थी। फैन्स और सितारों को इंतजार था कि कब आलिया भट्ट अपनी एनिवर्सरी की तस्वीर शेयर करेंगी। वहीं हाल ही में आलिया भट्ट की एक तस्वीर सामने आई है। साथ ही एक डूडल फोटो भी वायरल हो रहा है जहां आलिया रणबीर बेबी राहा के साथ मिलकर सेलिब्रेशन करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद कि जा रही हैं।

सामने आई एनिवर्सरी की तस्वीर
वायरल हो रही इन तस्वीरों में देख सकते हैं कि आलिया भट्ट की गोद में रणबीर कपूर बैठे नजर आ रहे हैं। जहां आलिया कैजुअल लुक में दिखाई दे रही हैं तो वहीं रणबीर कपूर शॉर्ट्स और वेस्टी में नजर आ रहे हैं दोनों के पास एक छोटा सा केक रखा नजर आ रहा है। इस तस्वीर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों ने अपनी शादी की दूसरी सालगिरह बड़ी ही सदगी से मनाई है। बता दें कि इन तस्वीरों पर फैन्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने कहा परफेक्ट कपल तो दूसरे ने दी दोनों को जमकर बधाई।

इस फिल्मों को लेकर बिजी हैं सितारे
आलिया भट्ट के आने वाली फिल्मों की बात करें तो आलिया भट्ट करण जौहर की तख्त, संजय लीला भंसाली की बैजू बावरा, वसन बाला की जिगरा, ब्राह्मास्त्र 2, इंशाल्लाह को लेकर सुर्खियों में हैं। इसके अलावा उन्होंने कुछ अन्य विदेशी फिल्में भी साइन की हैं। वहीं रणबीर कपूर की बात करें तो वह ब्राह्मास्त्र 2 के अलावा नितेश तिवारी की रामायण और राजकुमार संतोषी की अंदाज अपना-अपना में नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X