Ramayan: 'राम' बनने के लिए रणबीर कपूर ने बहाया पसीना, कभी पहाड़ पर चढ़ तो कभी साइकल चलाकर ले रहे हैं ट्रेनिंग

Ramayan

Ramayan: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) बॉलीवुड के जाने माने सितारे हैं। उनका अंदाज और स्टाइल लोगों का दिल जीत लेता है। इन दिनों तो वे अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। कभी वे आलिया और राहा को लेकर सुर्खियों में आ जाते हैं तो कभी वो अपनी नई लग्जरी कार की वजह से हेडलाइन बन जाते हैं। वहीं हाल ही में रणबीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा सकता है कि रणबीर कपूर अपनी आने वाली फिल्म रामायण का जमकर तैयारियां करते नजर आ रहे हैं।

रणबीर कपूर कर रहे हैं जमकर तैयारियां
हाल ही में रणबीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख फैन्स तो उनके मुरीद हो गए हैं। जी हां, इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि रणबीर कपूर नितेश तिवारी की फिल्म रामयाण की शूटिंग के लिए तैयारी कर रहे हैं। इस वीडियो में रणबीर कपूर प्रोफेशनल ट्रेनिंग करते नजर आ रहे हैं। कभी वे साइकल चलाते हैं तो कभी वे डंबल उठाते दिखते हैं। इतना ही नहीं वे पहाड़ भी चढ़ते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद उम्मीद लगाई जा सकती है कि तैयार जोरों शोरों से चलती नजर आ रही हैं।

इस फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे
आपको बता दें कि यह भारी बजट की फिल्म है। फिल्म के करेक्टर और फिल्म से जुड़ी हर छोटी चीज पर बारीकी से काम किया जा रहा है। बता दें कि जहां रामायण में राम का किरदार रणबीर कपूर निभा रहे हैं तो वहीं रावण के करिदार के लिए साउथ सुपरस्टार यश को अप्रोच किया गया है। हनुमान के लिए सनी देओल और दशरथ के लिए अमिताभ बच्चन का नाम सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में अरुण गोविल भी अहम भूमिका निभा सकते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X