'रामायण' का शूट शुरू होते ही Ranbir Kapoor ने खरीदी इतने करोड़ की कार, कीमत जान पकड़ लेंगे अपना सिर

Ranbir Kapoor bought a luxury Car: रणबीर कपूर अपनी पर्सनल लाइफ के साथ ही अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी लाइमलाइट रहते हैं। बीते कुछ समय से रणबीर कपूर अपने परिवार और बेटी के साथ समय बिता रहे थे। वहीं अब वे एनिमल के बाद दूसरी फिल्म की शूटिंग करने को तैयार हैं। जी हां, रणबीर कपूर अब नितेश तिवारी की फिल्म रामायण की शूटिंग कर रहे हैं। जिसके लिए उन्हों तैयारी भी करनी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ समय से तीरंदाजी का अध्यास कर रहे थे। वहीं अब फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। शूट की कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई हैं।
शहर में लेकर निकले नई कार
बता दें कि नई फिल्म के साथ ही रणबीर कपूर का नया अंदाज भी देखने को मिला है। हाल ही में रणबीर कपूर बेंटले कार में नजर आए। जी हां, रणबीर कपूर ने हाल रही में कॉन्टिनेंटल जीटी वी8 कार खरीदी है। काले रंग की यह कार लग्जरी से भरी हुई है। बता दें कि इस खूबसूरत कार को रणबीर कपूर खुद ड्राइव करते नजर आए। नई कार के साथ शहर घूमते हुए रणबीर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है।
रणबीर कपूर के पास है कई लग्जरी कारों का कलेक्शन
इस कार की कीमत के बारे में बात करें तो यह कार को छोटी मोटी रकम की नहीं है। इस कार की कीमत है 8 करोड़ रुपये। आपको बता दें कि रणबीर कपूर लग्जरी कार के शौकीन हैं। उनके पास एक से एक लग्जरी कार के कलेक्शन हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर कपूर के पास ऑडी ए8एल, ऑडी आर8, लैंड रोवर रेंजर, रोवल स्पोर्ट, मर्सिडीज, रोवर वोग जैसी कई आलीशान कारें हैं। बता दें कि इसके अलावा रणबीर कपूर ने हाल ही में राहा कपूर के नाम पर घर भी लिया है जिसकी कीमत 250 करोड़ के आसपास बताई जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications











