''सलमान खान मुझे फिल्म बनाने के लिए पूरी छूट देते हैं, हमारे बीच कोई लड़ाई नहीं है''
अली अब्बास जफर फिल्म भारत की शूटिंग में व्यस्त हैं। सलमान खान- कैटरीना कैफ स्टारर यह फिल्म ईद 2019 पर रिलीज होगी। इस बीच अली अब्बास जफर ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि, फिल्म को लेकर अभी से ही काफी बातें की जा रही हैं। छोटी से छोटी बात भी खबरों में छा जाती है। लिहाजा, मेरी जिम्मेदार और बढ़ गई है। दर्शकों को फिल्म से काफी उम्मीद है।
अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम का धमाका- 125 करोड़ की रिकॉर्डतोड़ कमाई
निर्देशक ने अपनी और सलमान खान के रिलेशन को लेकर कहा- यह सलमान खान के साथ मेरी तीसरी फिल्म है। मेरा रिश्ता उनके साथ छोटे भाई की तरह है। वह मुझे फिल्म को लेकर हमेशा सभी प्रकार के निर्णय लेने की छूट देते हैं। हां, मैं उनसे सलाह मशवरा करता हूं क्योंकि वह काफी अनुभवी हैं। लेकिन अंतिम फैसला मेरा होता है।

अली अब्बास जफर ने साफ तौर पर कहा कि वह तमाम अफवाहें पूरी तरह से झूठ है कि फिल्म की कास्टिंग सलमान ही करते हैं और उनके अनुसार ही हीरोईन फाइनल होती। ऐसा कुछ नहीं होता। फिल्म की कास्टिंग मैं ही करता हूं। और सलमान खान या मैं इतने अनप्रोफेशनल नहीं हैं कि कास्टिंग को लेकर हमारे बीच लड़ाई हो जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications