अक्षय कुमार के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं टाइगर श्रॉफ- कहा, 'अक्षय सर ओरिजनल एक्शन हीरो हैं'

अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही फिल्म 'बड़े मियां छोटे' घोषणा के साथ ही सुर्खियों में है। फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी दिखने वाली है, जिसे लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं। एक टीजर के साथ इस फिल्म का जोरशोर से ऐलान किया गया और इसे अभी से बॉलीवुड की सबसे बड़ी एक्शन एंटरटेनर कहा जा रहा है।

हाल ही में टाइगर ने 'बड़े मियां छोटे मियां' पर बात की है और अक्षय कुमार के साथ काम करने को लेकर खुशी जताई है। टाइगर हमेशा से अक्षय कुमार के बहुत बड़े प्रशंसक रहे हैं और इस फिल्म ने टाइगर को उनके साथ काम करने का मौका दिया है।

tiger-shroff-on-working-with-akshay-kumar-in-bade-miyan-chote-miyan

अपने उत्साह को शेयर करते हुए, टाइगर ने कहा, "मैं इस फिल्म पर काम करने के लिए बहुत उत्साहित हूं जो मुझे ओरिजनल एक्शन हीरो / द खिलाड़ी - अक्षय सर के साथ काम करने का मौका मिल रहा है। मेरे पिता हमेशा मुझे उनका उदाहरण देते आए हैं और मुझे जबसे याद है मैं अक्षय सर का फैन रहा हूं।"

अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनने वाली ये फिल्म साल 2023 के क्रिसमस पर रिलीज होने वाली है। फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं वाशु भगनानी।

जैकी भगनानी की भी तारीफ की

जैकी भगनानी की भी तारीफ की

टाइगर ने फिल्म के बारे में बात करते हुए अपने दोस्त और निर्माता जैकी भगनानी की भी तारीफ की.. और कहा, "ये फिल्म मेरे लिए एक्सट्रा खास है क्योंकि मुझे अपने भाई, जैकी भगनानी के साथ फिर से काम करने का मौका मिल रहा है। मैं उनके साथ फिर से साझेदारी करने के लिए उत्साहित हूं।"

कैसे हुई शुुरुआत

कैसे हुई शुुरुआत

उन्होंने कहा, "मुझे याद है कि यह सब लंदन में शुरू हुआ था जब मैं एक फिल्म की शूटिंग कर रहा था और जैकी वहां अपनी एक फिल्म की शूटिंग के लिए गए थे। वहां हमारी मुलाकात हुई.. हम इवेंट फिल्मों पर बात कर रहे थे, जब जैकी ने दो- हीरो वाली फिल्मों का आइडिया दिया- जिस तरह की फिल्में देखते हुए हम बड़े हुए हैं। उसने कहा, क्यों न हम अब तक की सबसे बड़ी एक्शन एंटरटेनर बनाएं! .. उसने बस इसके बारे में सोचा और चीजें वहां से शुरु हुई।"

दिल के बहुत करीब है फिल्म

दिल के बहुत करीब है फिल्म

निर्माता वाशु भगनानी कहते हैं, "यह मेरे दिल के बहुत करीब है क्योंकि इस फिल्म ने दो दिग्गज अमित जी और गोविंदा को एक साथ लाया और मेरे पसंदीदा डेविड जी द्वारा निर्देशित किया गया था। मेरे छोटे मियां जैकी (भगनानी) को अली अब्बास जफर के साथ फिर से बनाते हुए देखना खुशी की बात है, जिनके पास फिल्म के लिए एक शानदार विजन है। मैं 2023 में दर्शकों की नई पीढ़ी के लिए अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ को हमारे बडे मियां और छोटे मियां के तौर पर लाने को लेकर बहुत खुश हूं।"

5 भाषाओं में होगी रिलीज

5 भाषाओं में होगी रिलीज

अली अब्बास जफर द्वारा लिखित और निर्देशित.. वाशु भगनानी, दीपशिखा देशमुख, जैकी भगनानी, हिमांशु किशन मेहरा, अली अब्बास जफर द्वारा निर्मित, यह पूजा एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन पांच भाषाओं हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में दिसंबर 2023 में रिलीज होने के लिए तैयार है।

अली अब्बास ज़फ़र करेंगे निर्देशन

अली अब्बास ज़फ़र करेंगे निर्देशन

टाइगर ज़िंदा है, सुल्तान और भारत जैसी बॉक्स ऑफिस हिट देने के बाद ब्लॉकबस्टर निर्देशक अली अब्बास ज़फ़र अब बड़े मियां छोटे मियां का निर्देशन करने के लिए तैयार हैं।

बॉक्स ऑफिस धमाका के लिए तैयार

बॉक्स ऑफिस धमाका के लिए तैयार

पूजा एंटरटेनमेंट द्वारा 'बड़े मियां छोटे मियां' फ्रैंचाइज़ी को फिर से शुरू करने की खबर ने पहले ही लोकप्रियता के अलग स्तर को हिट कर दिया है। कोई शक नहीं कि बॉक्स ऑफिस ये फिल्म तबाही मचाने वाली है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X