बड़े मियां छोटे मियां- अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ का 2023 क्रिसमस धमाका, सबसे बड़ी एक्शन एंटरटेनर, TEASER
आखिरकार फैंस का इंतजार खत्म हुआ.. अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर सबसे बड़ी एक्शन एंटरटेनर 'बड़े मियां छोटे मियां' की घोषणा कर दी गई है। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनने वाली ये फिल्म साल 2023 के क्रिसमस पर रिलीज होने वाली है। फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं वाशु भगनानी। पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही इस फिल्म के घोषणा के साथ ही एक शानदार टीजर भी रिलीज किया गया है।
कोई शक नहीं कि ये फिल्म एक्शन और एंटरटेनमेंट का बड़ा धमाका होने वाली है। अपने टीजर रिलीज के साथ ही फिल्म ने सुर्खियां बटोरनी शुरु कर दी है। इसकी एक खास वजह इसका स्टारकास्ट भी है। अक्षय और टाइगर दोनों ही अपने शानदार एक्शन अंदाज के लिए फैंस के बीच चर्चित हैं।

टीजर में ही अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने फैंस को उत्साहित कर दिया है। दोनों पहली बार एक साथ नजर आएंगे और यह सनसनीखेज जोड़ी क्रिसमस 2023 पर बॉक्स-ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है।

अली अब्बास ज़फ़र करेंगे निर्देशन
टाइगर ज़िंदा है, सुल्तान और भारत जैसी बॉक्स ऑफिस हिट देने के बाद ब्लॉकबस्टर निर्देशक अली अब्बास ज़फ़र अब बड़े मियां छोटे मियां का निर्देशन करने के लिए तैयार हैं।

दिल के बहुत करीब है फिल्म
निर्माता वाशु भगनानी कहते हैं, "यह मेरे दिल के बहुत करीब है क्योंकि इस फिल्म ने दो दिग्गज अमित जी और गोविंदा को एक साथ लाया और मेरे पसंदीदा डेविड जी द्वारा निर्देशित किया गया था। मेरे छोटे मियां जैकी (भगनानी) को अली अब्बास जफर के साथ फिर से बनाते हुए देखना खुशी की बात है, जिनके पास फिल्म के लिए एक शानदार विजन है। मैं 2023 में दर्शकों की नई पीढ़ी के लिए अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ को हमारे बडे मियां और छोटे मियां के तौर पर लाने को लेकर बहुत खुश हूं।"

बॉक्स ऑफिस धमाका के लिए तैयार
पूजा एंटरटेनमेंट द्वारा 'बड़े मियां छोटे मियां' फ्रैंचाइज़ी को फिर से शुरू करने की खबर ने पहले ही लोकप्रियता के अलग स्तर को हिट कर दिया है। कोई शक नहीं कि बॉक्स ऑफिस ये फिल्म तबाही मचाने वाली है।

5 भाषाओं में होगी रिलीज
अली अब्बास जफर द्वारा लिखित और निर्देशित.. वाशु भगनानी, दीपशिखा देशमुख, जैकी भगनानी, हिमांशु किशन मेहरा, अली अब्बास जफर द्वारा निर्मित, यह पूजा एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन पांच भाषाओं हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में दिसंबर 2023 में रिलीज होने के लिए तैयार है।

अक्षय कुमार ने किया शेयर
फिल्म का टीजर शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने ट्विटर पर टाइगर को टैग किया और लिखा, "जिस साल तुमने इस दुनिया में डेब्यू किया (जन्म लिया) मैंने उस साल फिल्मों में डेब्यू किया था। फिर भी मुकाबला करोगे छोटे मियां? चल फिर हो जाए फुल एक्शन.."

बड़े मियां छोटे मियां
टीजर में 1998 में आई ओरिजनल 'बड़े मियां छोटे मियां' के टाइटल ट्रैक को भी सुना जा सकता है। अमिताभ बच्चन और गोविंदा स्टारर 1998 में आई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी।


Click it and Unblock the Notifications











