कैटरीना कैफ की सुपरहीरो फिल्म को अली अब्बास जफर ने किया डिब्बाबंद? इस प्रोजेक्ट पर कर रहे हैं काम!

एक्ट्रेस कैटरीना कैफ कुछ दिनों पहले ही विकी कौशल के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंधी हैं। उनको लेकर बीते कुछ सालों से खबरें थीं कि उनके दोस्त अली अब्बास जफर एक सुपरहीरो फिल्म बना रहे हैं जिसमें लीड रोल में कैटरीना कैफ नजर आएंगी। पता ये भी चला था कि ये प्रोजेक्ट काफी दमदार होगा और एक बड़े बजट पर बनेगा। अली अब्बास जफर इस सुपरहीरो फिल्म की कहानी पर काफी समय से काम कर रहे हैं,

जिसके लिए उन्हें कैटरीना कैफ सही विकल्प लगती हैं। कैटरीना कैफ के प्रशंसक उन्हें सुपरहीरो अवतार में देखने के लिए बहुत उत्साहित हैं क्योंकि अभिनेत्री के मंच पर पहुंचने के बाद उन पर इतना बड़ा दांव खेला जा सकता है।

katrina kaif, ali abbas zafar, कैटरीना कैफ, अली अब्बास जफर

लेकिन अब जो खबर हम आपको बताने जा रहे हैं वो आपको चौकाने के लिए काफी है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म को अली अब्बास जफर होल्ड पर रखे हैं और ऐसी खबरें आ रहीं हैं कि..

डिब्बाबंद हो सकती है

डिब्बाबंद हो सकती है

उनकी ये फिल्म डिब्बाबंद हो सकती है। हालांकि इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया गया है। निर्देशक अली अब्बास जफर वर्तमान में शाहिद कपूर के साथ एक प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं..

 अली अब्बास जफर

अली अब्बास जफर

जिसके बाद वह टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार की बड़े मियां छोटे मियां, एक मेगा-बजट एक्शन रोम-कॉम शुरू करेंगे। अली अब्बास जफर एक शानदार निर्देशक हैं और उन्होने कई शानदार फिल्में बनाई हैं।

सुलतान और टाइगर जिंदा है

सुलतान और टाइगर जिंदा है

इस लिस्ट में सुपरस्टार सलमान खान की सुलतान और टाइगर जिंदा है शामिल है। हालांकि सलमान खान की भारत भी अली अब्बास जफर ने निर्देशित की है जो कि काफी पसंद की गई थी।

टाइगर 3 का ऐलान किया था

टाइगर 3 का ऐलान किया था

इसके बाद सलमान खान ने टाइगर 3 का ऐलान किया था और फैंस को लगा था कि एक बार फिर से अली अब्बास जफर के साथ उनकी जोड़ी नजर आएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। सलमान खान की टाइगर 3 इस बार मनीष शर्मा बना रहे हैं।

शानदार फिल्म होगी

शानदार फिल्म होगी

ऐसा कहा जा रहा है कि काफी शानदार फिल्म होगी और इस फिल्म में निगेटिव रोल में इमरान हाशमी नजर आने वाले हैं। कैटरीना कैफ ही इस फिल्म के लीड रोल में नजर आएंगी और सलमान खान के साथ धमाका करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X