Navratri Song of the Day - नवरात्रि का सातवां दिन, सुनें सदाबहार गीत ''ओ शेरोंवाली''

बॉलीवुड में नवरात्रि के गानों की लंबी चौड़ी लिस्ट है। देश भर में इस त्योहार के दौरान गरबा और डांडिया की धूम रहती है। ऐसे में हम आपके लिए नवरात्रि के सातवें दिन लेकर आए हैं फिल्म सुहान का गाना- ओ शेरोंवाली ऊंचे डेरों वाली। जहां अमिताभ बच्चन और रेखा डांडिया खेलते दिखते हैं। इस गाने की कोरियोग्राफी भी बेहतरीन है।

फिल्म सुहाग के इस गाने को आवाज दी है आशा भोसले और मोहम्मद रफी ने, जबकि इस गाने का संगीत दिया है लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने। डांडिया नाइट के लिए यह गाना परफेक्ट है। सालों से नवरात्रि के मौके पर यह सबका फेवरिट गीत रहा है।

O Sheronwali

अमिताभ बच्चन, रेखा, शशि कपूर, परबीन बॉबी स्टारर यह फिल्म 1979 में रिलीज हुई थी। मनमोहन देसाई के निर्देशन में बनी यह एक्शन ड्रामा सुपरहिट रही थी। यह उस साल की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनी थी। खासकर फिल्म के गाने बेहद पॉपुलर रहे थे। फिलहाल बिना समय गंवाए देखिए आज का नवरात्रि सॉन्ग -

बॉलीवुड में कई फिल्में हैं, जहां नवरात्रि को खास जगह दी गई है। लिहाजा, नवरात्रि के गानों की यहां लंबी लिस्ट है। ये गाने काफी फेमस हैं और डांडिया, गरबा नाइट में हर साल सुनने को मिल जाते हैं। लेकिन ओ शेरोंवाली सुनकर भक्ति का अहसास भी होता है, साथ ही यह डांस के लिए भी परफेक्ट है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X