..................... Navratri song of the Day- Deepika padukone teach you Garba in Gujrati style - Hindi Filmibeat

Navratri Song of the day- नवरात्रि के तीसरे दिन 'नगाड़े संग ढोल बाजे' के साथ करिए गरबा

बॉलीवुड में हर त्योहार की धूम रहती है और अब बारी आ चुकी है नवरात्रि की। जहां एक तरफ ये त्योहार माता की चौकी के लिए जाना जाता है वहीं दूसरी तरफ फिल्मी गानों पर गरबा और डांडिया की धूम मची रहती है। और इस नवरात्री हम आपके लिए हर दिन लेकर आएंगे एक शानदार गरबा - डांडिया गीत। नवरात्रि के दो दिनों के बाद आज तीसरे दिन हम आपके लिए लिए लेकर आए हैं गोलियों की रासलीला 'नगाड़े संग ढोल बाजे' सॉन्ग।

इस गाने में आपको अभिनेत्री दीपिका पादुकोण काफी शानदार डांस करते हुए गरबा करती नजर आएंगीं। इस गाने के पीछे की आवाज की बात करें तो इसको श्रेया घोषाल और उस्मान मीर ने गाया है। ये फिल्म 2013 में रिलीज हुई थी जिसमें रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

navratri song of the day, navratri, song, music, नवरात्रि, म्यूज़िक, गाना

ये फिल्म इस साल के फिल्मफेयर के लिए भी नॉमिनेट हुई थी। इस गाने में आपको गुजराती ट्रेडिशन नजर आएगा जिसको लेकर पूरा गाना शूट किया गया है।

फिल्म को निर्देशक संजय लीला भंसाली ने निर्देशित किया था जो कि काफी ज्यादा विवादों में रही थी। फिल्म का नाम पहले रामलीला था लेकिन बाद में इसको बदलकर गोलियों की रासलीला किया गया था। इस गाने के लिए सिंगर श्रेया घोषाल को बेस्ट सिंगर के लिए ऩॉमिनेट किया गया था। फिलहाल आप सुनिए ये गाना..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X