Navratri Song of the Day: फाल्गुनी पाठक की ओढ़नी के साथ गरबा के आठवें दिन की मस्ती
बॉलीवुड में हर त्योहार की धूम रहती है और अब बारी आ चुकी है नवरात्रि की। जहां एक तरफ ये त्योहार माता की चौकी के लिए जाना जाता है वहीं दूसरी तरफ फिल्मी गानों पर गरबा और डांडिया की धूम मची रहती है। और इस नवरात्री हम आपके लिए हर दिन लेकर आएंगे एक शानदार गरबा - डांडिया गीत।
नवरात्रि के आठवें दिन हर जगह केवल आपको डांडिया की बीट्स और गरबे की तालियां सुनाई देंगी। और इन तालियों को मैच करिए आज के गाने ओढ़नी के साथ।

फालगुनी पाठक की आवाज़ में ये गाना हर गरबा और डांडिया उत्सव की जान होती है। राजकुमार राव की आने वाली फिल्म मेड इन चाईना में ये गाना एक बार फिर से रिप्राइज़ किया गया है। इस गाने में मौनी रॉय, राजकुमार राव के साथ थिरकती हुई नज़र आ रही हैं।
अगर आपको इस गाने पर थिरकना है तो गाने के बेहतरीन स्टेप्स सीखिए, मौनी रॉय से, मेड इन चाईना के इस गाने पर लेकिन अपने गरबा उत्सव का माहौल बनाईए, फाल्गुनी पाठक के ओरिजिनल गाने के साथ।
यहां देखिए ये गाना -


Click it and Unblock the Notifications











