..................... Navratri Song of the Day - Man Dola, Bride and Prejudice | Balle Balle Amritsar to LA | नवरात्रि पर कीजिए ऐश्वर्या राय के डोला मन पर गरबा | - Hindi Filmibeat

Navratri Song of The Day: प्लेलिस्ट में जोड़िए ऐश्वर्या राय का गरबा गीत मन डोला, कम ही लोगों ने सुना होगा

देश में नवरात्रि की रौनक कोरोना के डर से कम भले ही हो लेकिन लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। नवरात्रि मंडप और पंडालों की जगह अब परिवार के साथ त्योहारों में रंग भरने की कोशिश की जा रही है और इसमें हम आपका पूरा साथ देने के लिए तैयार हैं। नवरात्रि हो और आपके पास गरबा प्लेलिस्ट ना हो ऐसा कैसे हो सकता है।

हर दिन हम आपको एक और नया गाना बताएंगे इस प्लेलिस्ट को शानदार बनाने का। नवरात्रि प्लेलिस्ट का पहला गाना मेहंदी तो आपने सुन ही लिया होगा। अब नवरात्रि के दूसरे दिन, गुजरात की लोक धुनों से सजे ऐश्वर्या राय के गाने मन डोला पर डांस का मज़ा लीजिए।

navratri-song-of-the-day-aishwarya-rai-s-man-dola-bride-and-prejudice-balle-balle-amritsar-to-la

ये गाना शानदार इसलिए भी है कि इस गाने के वीडियो में ऐश्वर्या राय आपको खुद ही डांस स्टेप्स सिखाते दिखेंगी। गाना है गुरिंदर चड्ढा की फिल्म ब्राइड एंड प्रीज्यूडिस से। इस फिल्म को हिंदी में डब किया गया था बल्ले बल्ले अमृतसर टू एल नाम से।

इस गाने में ऐश्वर्या राय डांडिया सिखाती दिखाई देंगी। फिल्म हालांकि ज़्यादा मशहूर नहीं हुई थी लेकिन ये गाना आपको अकसर हर गरबा डांडिया इवेंट में सुनने को मिल जाएगा। गाने की सबसे बड़ी खासियत है इसकी बीट्स जो आपको नाचने - थिरकने पर मजबूर कर देंगी। फिल्म के इस गाने को कंपोज़ किया था अनु मलिक ने और गाने के बोल भी अनु मलिक के थे। इसे गाया था गायत्री गांजावाला ने।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X