Navratri Song of the Day - ऐश्वर्या राय के साथ सीखिए गरबा एकदम बॉलीवुड स्टाईल
बॉलीवुड में हर त्योहार की धूम रहती है और अब बारी आ चुकी है नवरात्रि की। जहां एक तरफ ये त्योहार माता की चौकी के लिए जाना जाता है वहीं दूसरी तरफ फिल्मी गानों पर गरबा और डांडिया की धूम मची रहती है। और इस नवरात्री हम आपके लिए हर दिन लेकर आएंगे एक शानदार गरबा - डांडिया गीत।
आज का गाना है मन डोला। इसे फिल्माया गया है ऐश्वर्या राय पर जो गाने में एक विदेशी मुंडे को डांडिया सिखाने की कोशिश करती हैं। गाना है गुरिंदर चड्ढा की फिल्म ब्राइड एंड प्रीज्यूडिस से। इस फिल्म को हिंदी में डब किया गया था बल्ले बल्ले अमृतसर टू एल नाम से।

इस गाने में ऐश्वर्या राय डांडिया सिखाती दिखाई देंगी। फिल्म हालांकि ज़्यादा मशहूर नहीं हुई थी लेकिन ये गाना आपको अकसर हर गरबा डांडिया इवेंट में सुनने को मिल जाएगा। गाने की सबसे बड़ी खासियत है इसकी बीट्स जो आपको नाचने - थिरकने पर मजबूर कर देंगी।
फिल्म के इस गाने को कंपोज़ किया था अनु मलिक ने और गाने के बोल भी अनु मलिक के थे। इसे गाया था गायत्री गांजावाला ने। तो आज हम खुद ऐश्वर्या राय को लेकर आए हैं, फटाफट उनसे सीखिए कुछ आसान डांडिया स्टेप्स


Click it and Unblock the Notifications











