Navratri Song of the Day- आज है नवरात्रि का छठवां दिन- 'शुभारंभ' के साथ आज करिए गरबा

देशभर में नवरात्रि में धूम मची है। हर जगह गरबा और डांडिया की तैयारी चल रही है, ऐसे में हम आपके लिए हर दिन लेकर आएंगे एक शानदार गरबा - डांडिया गीत। आज नवरात्रि का छठवां दिन है और हम लेकर आए हैं फिल्म काई पो चे का गाना- 'शुभांरंभ' जहां राजकुमार राव और अमृता पुरी गरबा खेलते दिखते हैं। इस गाने की कोरियोग्राफी भी आराम से सीख सकते हैं और डांस फ्लोर पर धूम मचा सकते हैं।

फिल्म काई पो चे के इस गाने को आवाज दी है श्रुति पाठक और दिव्या कुमार ने, जबकि गीतकार हैं अमित त्रिवेदी। इस गाने का संगीत दिया है श्रुति पाठक और स्वानंद किरकिरे ने। गरबा नाइट के लिए यह गाना परफेक्ट है।

navratri song of the day, navratri, song, music, नवरात्रि, गाना, म्यूज़िक

ये फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी जिसको अभिषेक कपूर ने डायरेक्ट किया था और फिल्म के प्रोड्यूसर रॉनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर थे। इस फिल्म सुशांत सिंह राजपूत, राजकुमार राव, अमित साध, अमृता पुरी और आसिफ बसरा नजर आए थे।

गौरतलब है कि ये सुशांत सिंह राजपूत की पहली फिल्म थी और इसको काफी ज्यादा पसंद किया था। इस फिल्म का ये गरबा स्पेशल गाना काफी ज्यादा चर्चा में रहा था और आज भी शानदार है। आप नवरात्रि के छठवें इस गाने के साथ फ्लोर पर धमाका कर सकते हैं। देखिए गाना..

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X