Navratri Song of The Day - ध्वनि भानुशाली - विशाल डडलानी की आवाज़ में मेहंदी पर करिए परफेक्ट गरबा
बॉलीवुड में हर त्योहार की धूम रहती है और अब बारी आ चुकी है नवरात्रि की। जहां एक तरफ ये त्योहार माता की चौकी के लिए जाना जाता है वहीं दूसरी तरफ फिल्मी गानों पर गरबा और डांडिया की धूम मची रहती है। और इस नवरात्री हम आपके लिए हर दिन लेकर आएंगे एक शानदार गरबा - डांडिया गीत।
नवरात्रि के पहले दिन की शुरूआत करिए ध्वनि भानुशाली के नए गाने मेहंदी के साथ। मेहंदी में पूरे गुजरात का रस कूट कूट कर भरा है। गाने का संगीत दिया है लीजो जॉर्ज और डीजे चेतस ने और इसके बोल लिखे हैं प्रिया सरैया ने। गाने को ध्वनि के साथ आवाज़ दी है विशाल डडलानी ने।

गाना एक प्रेमी जोड़े की कहानी है जो घर से भाग जाते हैं। इस दौरान उनका प्यार कितना मज़बूत होता जाता है यही गाने में गुजराती लोक धुन के साथ पिरोया गया है। मेहंदी ते वावी माड़वे/मालवे, ने ऐनो रंग गयो गुजरात रे, मेहंदी रंग लाग्यो। हर गरबा फंक्शन में फाल्गुनी पाठक की आवाज़ में इस लोक गीत पर हर कोई झूमा होगा।
लेकिन अब ध्वनि भानुशाली की आवाज़ में इसे बिल्कुल नए कलेवर में सुनकर आपके गरबे का मज़ा दोगुना हो जाएगा। ये गाना आपकी गरबा नाईट के लिए परफेक्ट है। तो फटाफट सुनिए मेहंदी और चुन लीजिए कुछ बेहद आसान से गरबा स्टेप्स।


Click it and Unblock the Notifications











