Navratri Song of The Day: आज खेलिए फाल्गुनी पाठक के शानदार Jukebox पर जमकर गरबा
इस साल नवरात्रि की धूम भले ही इतने भव्य स्तर पर ना हो लेकिन फिर भी लोग इस त्योहार को अपने परिवार के साथ मना रहे हैं और पूरे जोश के साथ मना रहे हैं। अब नवरात्रि हो और डांडिया - गरबा के गाने ना हों, ऐसा तो हो नहीं सकता। बॉलीवुड के नवरात्रि गानों पर तो आप रोज़ झूम ही रहे हैं।
लेकिन नवरात्रि के चौथे दिन आज हम आपके लिए लाए हैं वो आवाज़ जो हर नवरात्रि पंडाल की रौनक रहती हैं और जिनके बिना नवरात्रि अधूरा सा लगता है। हम बात कर रहे हैं फाल्गुनी पाठक।

फाल्गुनी पाठक के प्यारे से रोमांटिक हिंदी गानों पर आराम से गरबा डांडिया भी कर सकते हैं। इन गानों की बीट्स से लेकर बोल तक सब कुछ बहुत ही प्यारे हैं। 90 के अंत में और 2000 के दशक में फाल्गुनी पाठक ने कुछ बेहतरीन गाने दिए हैं। इनमें सांवरिया तेरी याद में, ओ पिया लेके डोली आ, इंधना विन्वा और ये किसने जादू किया जैसे शानदार गाने शामिल हैं।
अब फाल्गुनी पाठक का एक गाना जब आपको डांस फ्लोर पर ले आएगा तो आपके कदम अपने आप उनके गानों पर थिरकने लग जाएंगे। इसलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं फाल्गुनी पाठक का ये शानदार Jukebox.


Click it and Unblock the Notifications











