..................... नवरात्रि पर कीजिए इन बॉलीवुड गानों पर डांडिया - गरबा - उड़ी उड़ी जाए, रईस | Navratri Song of the Day - Udi Udi Jaye - Hindi Filmibeat

Navratri Song of the Day - नवरात्रि का पांचवा दिन, 'उड़ी उड़ी जाए' के साथ थिरकेंगे कदम

देशभर में नवरात्रि में धूम मची है। हर जगह गरबा और डांडिया की तैयारी चल रही है, ऐसे में हम आपके लिए हर दिन लेकर आएंगे एक शानदार गरबा - डांडिया गीत। आज नवरात्रि का पांचवा दिन है और हम लेकर आए हैं फिल्म रईस का गाना- 'उड़ी उड़ी जाए'। जहां शाहरुख खान और माहिरा खान गरबा खेलते दिखते हैं। इस गाने की कोरियोग्राफी भी आराम से सीख सकते हैं और डांस फ्लोर पर धूम मचा सकते हैं।

फिल्म रईस के इस गाने को आवाज दी है सुखविंदर सिंह, भूमि त्रिवेदी और करसन दास सगठिया ने, जबकि गीतकार हैं जावेद अख्तर। इस गाने का संगीत दिया है राम संपत ने। गरबा नाइट के लिए यह गाना परफेक्ट है।

Navratri Song of the Day

राहुल ढ़ोलकिया के निर्देशन में बनी फिल्म रईस में शाहरुख खान और माहिरा खान मुख्य किरदारों में थे। 2016 में आई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। फिल्म के गाने काफी पॉपुलर रहे थे, खासकर उड़ी उड़ी जाए और लैला मैं लैला.. फिलहाल बिना समय गंवाए देखिए आज का नवरात्रि सॉन्ग -

बॉलीवुड में कई फिल्में हैं, जहां नवरात्रि को खास जगह दी गई है। लिहाजा, नवरात्रि के गानों की यहां लंबी लिस्ट है। ये गाने काफी फेमस हैं और डांडिया, गरबा नाइट में हर साल सुनने को मिल जाते हैं।

रोहित शेट्टी की 'सूर्यवंशी' का धमाकेदार एक्शन क्लाईमैक्स- एक साथ आएंगे तीन सुपरस्टार्स!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X