रोहित शेट्टी की 'सूर्यवंशी' का धमाकेदार एक्शन क्लाईमैक्स- एक साथ आएंगे तीन सुपरस्टार्स!
रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी की शूटिंग जोर-शोर से चल रही है। अक्षय कुमार स्टारर इस फिल्म का जबरदस्त क्रेज है। वहीं, ताजा खबरों की मानें तो इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अजय देवगन और रणवीर सिंह भी नजर आ सकते हैं। सूर्यवंशी, सिंबा और सिंघम के साथ रोहित शेट्टी धमाकेदार क्लाईमैक्स सीन शूट करने की तैयारी कर रहे हैं।
सूर्यवंशी 27 मार्च 2020 को रिलीज हो रही है। पहले फिल्म 2020 ईद के मौके पर रिलीज होने वाली थी। लेकिन सलमान खान की फिल्म से टक्कर ना लेते हुए रोहित शेट्टी ने रिलीज खिसका लिया था। बहरहाल, इस फिल्म के साथ पहली बार रोहित शेट्टी और अक्षय कुमार की जोड़ी बनी है। लिहाजा, अक्षय फैंस भी फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। वहीं, अब अजय देवगन और रणवीर सिंह की एंट्री फिल्म को और धमाकेदार बनाने वाला है। हैदराबाद में क्लाईमैक्स की शूटिंग होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications











