Seema Haider ने पाकिस्तानी प्रेमी का किया खुलासा, कहा- 'मैं उससे शादी करके घर बसाना चाहती थी, लेकिन...'

Seema Haider

Seema Haider Video: पाकिस्तान से सचिन के प्यार में हिंदुस्तान आई सीमा हैदर के चर्चे थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। हर दिन सीमा के नए नए वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते रहते हैं जो कि काफी वायरल हो जाते हैं।

इसी कड़ी में आज हम आपके लिए सीमा का एक नया वीडियो लेकर आए हैं जिसे देखने के हर कोई बेहद हैरान दिखाई दे रहा है। सीमा हैदर इस वीडियो में अपने पुराने प्यार के बारे में जिक्र करती नजर आ रही हैं। उन्होंने बताया कि वो अपने प्रेमी से ही शादी करना चाहती थीं लेकिन ऐसा हो नहीं पाया।

सीमा का जो वीडियो सामने आया है, उसमें वो कहती नजर आ रही हैं कि मैं एक जहीर नाम के शख्स को पसंद करती थी और वो मेरा कजिन था पाकिस्तान में। ये बात सबमें फैल गई कि ये उसे पसंद कर रही है और उससे शादी करना चाहती है। तो मेरे सारे रिश्तेदार मेरे अब्बू को डांटने लगे कि तुमने ऐसी बेटी क्यों पैदा की। फिर मेरे चाचू मामू ने हैदर के साथ मेरे शादी तय कर दी। हैदर दूर के रिश्तेदार थे। किसी ने नहीं देखा कि हैदर पहले से ही शादीशुदा थे, मुझे भी ये बात बहुत बाद में पता चली।

आपको बता दें कि पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा की प्रेम कहानी इन दिनों सुर्खियों में है। दोनों की PUBG खेलते हुए मुलाकात हुई, यह मुलाकात कुछ ही दिन में इश्क में बदल गई। कोरोना काल में वीडियो कॉलिंग के जरिये नजदीकियां बढ़ी। इश्क ऐसा परवान चढ़ा कि सीमा हैदर पहले दुबई फिर नेपाल होते हुए इसी साल 13 मई को ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव आ पहुंची। वह अपने चार बच्चे भी साथ लाई।

Read more about: seema haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X