फिल्म 'मैं तेरा हीरो' तेलगु ब्लाकबस्टर कंदीरीगा का रीमेक है। फिल्म समसामायिक है, रोमांस-एक्शन-हास्य से भरपूर है। यह न केवल युवाओं के लिए बल्कि पूरे परिवार के लिए एक बेहतरीन फिल्म है। कहानी विस्तार से प्रेम कहानी शुरू होती है शरारती, चालाक, आकर्षक, साहसी और हीरो (वरूण धवन) से, जो कि सुनैना (इलियाना डी क्रूज ) के प्यार में पड़ जाता है। हीरो की प्रेम कहानी बिना खलनायक के कहां पूरी हो सकती है। अंगद (अरूणोदय सिंह) जो कि एक भ्रष्ट पुलिसवाला है, जबरदस्ती इलियाना से शादी करना चाहता है और चीजों को और मसालेदार बनाता है। आएशा (नरगिस फ़खरी) भी हीरो के प्यार में पागल है। एक मनोरंजक, रोमांटिक नाटक घटित होता है जो कि हमारे हीरो को ऊटी की पहाडि़यों से बैंगलोर के कॉलेज कैम्पस में ले जाता है और फिर भव्य थाईलैंड की खूबसूरत हवेली में।
फिल्म का हर एक किरदार अपने में ही परफेक्टल था। हालांकि इलियना डी क्रूज से कहीं ज्यादा बेहतर नर्गिस फाखरी नज़र आई हैं लेकिन जहां तक एक्टिग की बात है तो वरुण के अलावा अनुपम खेर, सौरभ शुक्ला और राजपाल यादव ने अपना बेस्ट दिया है। इसके अलावा नर्गिस और इलियाना को अगर फिल्म की सजावट कहा जाए तो गलत नहीं होगा। फिल्म के गाने बेहतरीन हैं। खासतौर पर फिल्म में ये जवानी है दीवानी फिल्म के गाने बद्तमीज दिल को भगवान शिव के भक्ति गाने के रुप में जो रीमेक किया है वो बहुत ही बेहतरीन पीस है। इसके अलावा फिल्म का टाइटल सॉंग तेरा हीरो इधऱ है, पलट, शनिवार रात्रि मुझे नींद नहीं आती आदि बहुत ही कर्णप्रिय हैं। इन गानों के बोल भी जबान पर बड़ी ही आसानी से चढ़ने वाले हैं।