X
होम » सेलेब्स » एकता कपूर
एकता कपूर

एकता कपूर

Producer/Singer
जीवनी:  एकता कपूर भारतीय टीवी और फिल्मों की निर्माता हैं। वे अपनी प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स की ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर और क्रिएटिव डायरेक्टर हैं। उन्हें 2012 में एशिया के सोशल इंपावरमेंट अवार्ड-फ्रीडम थ्रू एजुकेशन से सम्मानित किया जा चुका है।  पृष्ठभूमि एकता का जन्म मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम जीतेंद्र है जो कि अपने समय के मशहूर अभिनेता रहे हैं। उनकी मां का नाम शोभा कपूर है। उनके एक छोटे भाई भी हैं जिनका नाम तुषार कपूर है और वे भी बाॅलीवुड फिल्मों के अभिनेता हं।  पढ़ाई कपूर ने अपनी स्कूली पढ़ाई बांबे स्काटिश स्कूल, माहिम से की है। इसके बाद काॅलेज की पढ़ाई उन्होंने मीठीबाई काॅलेज से की।  करियर उन्होंने कई सोप ओपेरा, टेलीविजन सीरीज और फिल्मों को प्रोड्यूस किया है। उनके सोप ओपेरा जिनमें हम पांच, क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कहानी घर घर की, कसौटी जिंदगी की, काव्यंजलि, कभी सौतन कभी सहेली, कहीं तो होगा, किस देश में है मेरा दिल, कसम से, कुसुम, कुटुंब, बंदिनी, कितनी मोहब्बत है, तेरे लिए, प्यार की ये एक कहानी, परिचय-नई जिंदगी के सपनों का, गुमराह, एंड ऑफ इनोसेंस, क्या हुआ तेरा वादा, पवित्र रिश्ता, बड़े अच्छे लगते हैं आदि। वे अभी जोधा अकबर, पवित्र बंधन, मेरी आशिकी तुमसे ही, इतना करो ना मुझे प्यार, कलश-एक विश्वास, कुमकुम भाग्य और ये हैं मोहब्बतें जैसे सीरियल्स की निर्माता हैं।  बाॅलीवुड में भी है एकता का जलवा- उन्होंने बाॅलीवुड फिल्मों के प्रोडक्शन में 2001 में आई फिल्म क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता से कदम रखा। इसके बाद उन्होंने 2003 और 2004 में क्रमशः कुछ तो है और सुपरनैचुरल थीम पर आधारित कृष्णा काॅटेज में काम किया। इसके बाद उन्होंने क्या कूल हैं हम के लिए काम किया जिसमें उनके भाई तुषार कपूर ही हीरो थे। इसके बाद संजय गुप्ता की फिल्म शूटआउट एट लोखंडवाला की वे को-प्रोड्यूसर रहीं। मिशन इंस्तांबुल और ईएमआईः लेना है तो चुकाना पड़ेगा में भी काम किया।  2010 से 2014 के बीच में उन्होंने उनकी लव सेक्स और धोखा, वन्स अपाॅन ए टाइम इन मुंबई, शोर इन द सिटी, रागिनी एमएमएस, क्या सुपर कूल हैं हम, द डर्टी पिक्चर, एक थी डायन, शूटआउट एट वडाला, लुटेरा, वन्स अपाॅन ए टाइम इन मुंबई दोबारा, कुकु माथुर की झंड हो गई, रागिनी एमएमएस2, शादी के साइड एफेक्टस, मिलन टाकीज, मैं तेरा हीरो जैसी फिल्मों के लिए काम किया। 
और पढ़ें

एकता कपूर फिल्में

फिल्में निर्देशक / डायरेक्टर रिलीज़ की तारीख
प्रियदर्शन 02 Apr 2026
राज शांडिल्य 11 Oct 2024
रंजन चांडेल 15 Nov 2024
हंसल मेहता 13 Sep 2024

एकता कपूर:

एकता कपूर

नाम एकता कपूर
जन्म की तारीख 07 Jun 1979
उम्र 47
मुंबई
वर्तमान निवास
धर्म
राष्ट्रीयता
हाइट
राशि चिन्ह
शौक

एकता कपूर कुल कमाई

कुल कमाई

एकता कपूर तस्वीरें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+