द क्रू एक आगामी भारतीय हिंदी-भाषा की एक्शन कॉमेडी फिल्म है, जो राजेश कृष्णन द्वारा निर्देशित और एकता कपूर और रिया कपूर द्वारा निर्मित है। इसमें तब्बू, करीना कपूर खान, कृति सेनन, दिलजीत दोसांझ और जैकी श्रॉफ मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सेनन की पहली बार एक साथ काम करने वाली फिल्म है। फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर 23 फरवरी 2024 को रिलीज हुआ है। और फिल्म का टीजर 24 फरवरी 2024 को जारी किया गया है। फिल्म का ट्रेलर भी सामने आ चूका है जो 16 मार्च को रिलीज हुआ है। फिल्म के पोस्टर और तस्वीरें कहानी फिल्म की कहानी तीन महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक एयरलाइन में काम करती हैं। सोने की समग्लिंग झूठ और धोखाधड़ी में फंस जाती हैं। और उन्हें अपनी बेगुनाही साबित करने और अपने नाम साफ करने के लिए मिलकर काम करना पड़ता है। रिलीज फिल्म द क्रू एक बहुप्रतीक्षित फिल्म है। यह देखना दिलचस्प होगा कि यह बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है। द क्रू 29 मार्च, 2024 को रिलीज होने वाली है।
अगर आप एक ऐसी फिल्म की तलाश में हैं, जिसकी कहानी नई और एंटरटेनिंग हो तो आपको ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए। इस फिल्म को देखने के बाद आपके दिमाग में करीना के लटके-झटके घर कर जाएंगे और 'चोली के पीछे' का म्यूजिक आप गुनगुनाते हुए नजर आएंगे।