'रैप-वैप डाल करके..', 'चोली के पीछे' रीमिक्स पर आया अलका याग्निक का रिएक्शन, कही चौकाने वाली बात

चोली के पीछे क्या है.. खलनायक फिल्म का वो गाना जो कि आज भी काफी पसंद किया जाता है। माधुरी दीक्षित और नीना गुप्ता पर फिल्माया गया ये गाना लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देता है।
लेकिन इस शानदार गाने का रीमेक हाल ही में बनाया गया है। हम बात कर रहे हैं फिल्म क्रू की जिसमें इस गाने का रीमेक दिखाई दिया है। हालांकि गाने का म्यजिक बदला गया लेकिन कई जगहों पर पुरानी आवाज ही सुनाई दे रही है।
इस पूरे मामले में इस गाने की ओरिजनल सिंगर अल्का याग्निक का रिएक्शन सामने आया है। जब गाने के बारे में उनसे पूछा गया तो उन्होने कहा, "क्या टिप्पणी करु उसके ऊपर? और वह गाना बहुत लोकप्रिय है।
पहले भी बजता था बहुत, अभी भी बज रहा है। मैंने बोला कि ठीक है हमारा गाना है, हमारी आवाज़ में ही है रीमिक्स, बज रहा है बजने दो अच्छा ही है! यह एक हिट गाना है...उसमें रैप-वैप डाल कर के...ठीक है यार। ये जमाना ही हे, ये चल ही रहा ऐसा, ये दौर ही हे ऐसा।'' अलका याग्निक के इस बयान के बाद लोग इसपर बात कर रहे हैं।
आगे क्या बोलीं अलका?
म्यूजिक को रीमेक करने को लेकर उनका कहना है, "अब लोग नया कुछ नहीं कर रहे हैं, बस रिदम पैटर्न चेंज कर रहे हैं। बिच में रैप डाल देते। बोलते गाना हिट है। अरे वो तो ही हमारा था! लेकिन लता दीदी, आशा दीदी का गाना भी उठ रहे हैं? उस दौर के वो गाने...उनको जब तहस-नहस करते हैं तो तकलीफ होती है। वे उत्कृष्ट कृतियाँ हैं, उन्हें छुआ नहीं जाना चाहिए।'' अलका याग्निक का कहना है कि उनको काफी दुख है।
क्रू की बात करें तो इस फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने में दिलजीत दोसांझ की आवाज भी सुनाई दे रही है जो कि कुछ पंजाबी में गाते हुए नजर आ रहे हैँ। लेकिन आप अलका याग्निक की बातों से कितना सहमत हैं?


Click it and Unblock the Notifications











