Crew Worldwide Collection : करीना-तबू और कृति की फिल्म ने मारी छलांग, 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई क्रू

Crew Worldwide Collection : करीना कपूर(Kareena Kapoor), तबू (Tabu) और कृति सेनन (Kriti Sanon) स्टारर फिल्म क्रू बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। जब से फिल्म रिलीज हुई है। फिल्म जमकर तारीफें बटोर रही है। फिल्म के दमदार डायलॉग्स, कॉमेडी और गाने फैन्स को शुरू से लेकर अंत तक जोड़े रख रहे हैं। चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
अब तक इतनी हुई कमाई
पहले दिन- 9.25 करोड़ रुपये
दूसरे दिन- 9.75 करोड़ रुपये
तीसरे दिन- 10.5 करोड़ रुपये
चौथे दिन- 4.2 करोड़ रुपये
पांचवें दिन- 3.75 करोड़ रुपये
छठे दिन- 3.3 करोड़ रुपये
सातवें दिन- 3 करोड़ रुपये
आठवें दिन- 3.75 करोड़ रुपये
नवें दिन- 5.25 करोड़ रुपये
वर्ल्डवाइड इनता किया कलेक्शन
इस हिसाब से फिल्म ने अब तक 52.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं वर्ल्ड वाइड की बात करें तो फिल्म देश दुनिया में भी शानदार कमाई कर रही है। बता दें कि वर्ल्डवाइड कलेक्शन में फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 50 से 60 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरती नजर आ रही है। आपको बता दें कि इस फिल्म से पहले फाइटर, तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया, शैतान, आर्टिकल 370 भी 100 करोड़ के आंकड़े के छू चुकी हैं।
ये है फिल्म की कहानी
क्रू फिल्म का डायरेक्शन राजेश कृष्णन ने किया है। इस फिल्म को प्रोड्यूस एकता कपूर, रिया कपूर और अनिल कपूर ने मिलकर किया है। इस फिल्म में शानदार स्टोरी लाइन के साथ ही हंसी ठहाके भी लगाने को मिलेंगे। बता दें कि फिल्म की कहानी कुछ ऐसी है कि एयरलाइन्स के मालिक विजय वालिया देश छोड़कर भाग जाते हैं। उन्होंने 4000 कर्मचारियों को 6 महीने की सैलरी तक नहीं दी होती है। फिल्म में तबू गीता सेठी हैं करीना कपूर जैस्मीन कोहली बनी हैं और दिव्या राणा का किरदार कृति सेनन निभा रही हैं। वे भी इस दिक्कत का सामना करती हैं, लेकिन बाद में कुछ ऐसा हो जाता है कि वे मालामाल बनने के लिए ऐसी ट्रिक अपनाती हैं जिससे पूरी कहानी ही बदल जाती है फिल्म का क्लाइमेक्स जानने के लिए सिनेमाघरों में देखें क्रू।


Click it and Unblock the Notifications











