द डिप्लोमेट एक आगामी एक्शन ड्रामा बॉलीवुड फिल्म है, जिसका निर्देशन शिवम् नायर द्वारा किया जा रहा है। इस फिल्म में जॉन अब्राहम लीड रोल में नजर आने वाले हैं। भूषण कुमार इस फिल्म के निर्माता हैं। आपको बता दें, यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। कहानी यह फिल्म असली भारतीय राजनयिक जे.पी. सिंह की कहानी पर आधारित है। उनकी दुनिया उलट-पलट हो जाती है जब उज़मा अहमद नाम की एक महिला, जो शरण लेने आई थी, दूतावास पहुंचती है। उज़मा दावा करती है कि वह एक भारतीय नागरिक है, जिसे अगवा किया गया और एक पाकिस्तानी आदमी से जबरदस्ती शादी करने के लिए मजबूर किया गया। जैसे-जैसे तनाव बढ़ता है, सिंह को अंतरराष्ट्रीय कूटनीति, कानूनी प्रणाली और भारतीय और पाकिस्तानी सरकारों से दबाव का सामना करना पड़ता है। उसे इस मुद्दे का समाधान निकालने के लिए कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। फिल्म यह दिखाती है कि जब व्यक्तिगत जीवन राज्य मामलों से जुड़ जाता है, तो राजनयिकों को किस तरह के नैतिक और वैचारिक संघर्षों का सामना करना पड़ता है। रिलीज यह फिल्म 7 मार्च को रिलीज होने वाली थी लेकिन रिलीज के कुछ ही दिन पहले फिल्म मेकरों ने इसकी रिलीज डेट बदलकर 14 मार्च कर दी, और अब यह फिल्म 14 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
जॉन की अपनी फिल्म ‘मद्रास कैफै’ को अगर उनकी अदाकार का पैमाना मानें तो फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ फर्स्ट डिवीजन में पास है।
फिल्मीबीट हिंदी
फिल्म की कहानी अच्छी है लेकिन अगर स्क्रीन पर जॉन के साथ-साथ और भी एक्टर्स को उनका हुनर दिखाने का मौका मिलता तो ये फिल्म और भी लाजवाब हो सकती थी। फिल्म में सादिया ने बहुत अच्छा काम किया है और अपने रोल के साथ जस्टिस किया है।