Crew BO Collection Day 5: घट रही है क्रू की कमाई, 5 दिनों में सबसे कम हुआ मंगलवार का कलेक्शन

Crew Box office Collection Day 5: 29 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म क्रू में नामी एक्ट्रेस करीना कपूर(Kareena Kapoor), तबू (Tabu) और कृति सेनन (Kriti Sanon) फिल्म में नजर आ रहे हैं। फिल्म ने शुरुआत में बेहतरीन कलेक्शन किया, लेकिन जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं फिल्म की कमाई भी घट रही है। फिल्म को रिलीज हुए 5 दिन हो चुके हैं, बता दें कि फिल्म की अब तक की सबसे कम कमाई मंगलवार को हुई है चलिए जानते हैं कि फिल्म अब तक कितने करोड़ की कमाई कर चुकी है।
फिल्म ने अब तक इतना किया है कलेक्शन
करीना, तबू और कृति की तिगड़ी ने पहले दिन-9.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे दिन-9.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया तीसरे दिन-10.5 करोड़ की बंपर कमाई की थी। चौथे दिन फिल्म ने 4.2 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं पांचवें दिन की बात करें तो बता दें कि फिल्म ने पांचवें दिन सबसे कम कमाई की है। जी हां,
Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने 5वें दिन 3.50 करोड़ रुपये (अनुमानित) कलेक्शन किया है। इसी हिसाब से फिल्म ने अब तक 37.20 करोड़ की कमाई कर ली है।
जानें क्या खास है फिल्म में
राजेश कृष्णन के डायरेक्शन में बनी क्रू को प्रोड्यूस एकता कपूर, रिया कपूर और अनिल कपूर ने मिलकर किया है। बता दें कि इस फिल्म में हंसी ठहाके के साथ ही मस्ती और महिलाओं का शातिर दिमाग भी देखने को मिलेगा। बता दें कि एयरलाइन्स के मालिक विजय वालिया देश छोड़कर भाग जाते हैं। उन्होंने 4000 कर्मचारियों को 6 महीने की सैलरी तक नहीं दी होती है। फिल्म में तबू गीता सेठी हैं करीना कपूर जैस्मीन कोहली बनी हैं और दिव्या राणा का किरदार कृति सेनन निभा रही हैं। वे भी इस दिक्कत का सामना करती हैं, लेकिन बाद में कुछ ऐसा हो जाता है कि वे मालामाल बनने के लिए ऐसी ट्रिक अपनाती हैं जिससे पूरी कहानी ही बदल जाती है फिल्म का क्लाइमेक्स जानने के लिए सिनेमाघरों में देखें क्रू।


Click it and Unblock the Notifications











