Crew BO Collection Day 4: क्रू ने दिखाया कमाल, चौथे दिन की छप्परफाड़ कमाई

Crew Box office Collection Day 4

Crew Box office Collection Day 4: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर(Kareena Kapoor), तबू (Tabu) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म क्रू सिनेमाघरों में 29 मार्च को रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने आते ही अपना कमाल दिखाना शुरू कर दिया है। बता दें कि फिल्म जब से शुरू हुई है तब से शानदार कलेक्शन कर रही है। चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितने करोड़ की कमाई चुकी है।

अब तक फिल्म ने की बंपर कमाई
क्रू फिल्म की कमाई के बारे में बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 9.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे दिन की बात करें तो फिल्म ने दूसरे दिन 9.75 करोड़ का कलेक्शन किया तीसरे दिन वीकेंड पर फिल्म ने 10.5 करोड़ की बंपर कमाई की थी। वहीं चौथे दिन की बात करें तो Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने चौथे दिन 4.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी हिसाब से फिल्म ने अब तक 34 करोड़ की कमाई कर ली है।

दुनिया भर में इतनी की कमाई
वहीं क्रू के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनियाभर में फिल्म 60 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। बता दें कि फिल्म को 2500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। फिल्म के बजट के बारे में बात करें तो फिल्म का बजट 50 से 60 करोड़ से आसपास बताया जा रहा है। राजेश कृष्णन ने इस फिल्म का डायरेक्शन किया है। साथ ही एकता कपूर, रिया कपूर और अनिल कपूर ने प्रोड्यूस किया है।

क्या है फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी तीन एयर होस्टेस के ऊपर आधारित है। फिल्म में तबू गीता सेठी हैं करीना कपूर जैस्मीन कोहली बनी हैं और दिव्या राणा का किरदार कृति सेनन निभा रही हैं। कहानी में उतार चढ़ाव तब आते हैं जब इन तीनों को भी एयरलाइन्स के 4000 कर्मचारियों समेत 6 महीने का वेतन नहीं मिलता है उसके बाद तीनों अपना शातिर दिमाग लगाती हैं और एक बड़ा हाथ मारती हैं फिल्म का क्लाइमेक्स जानने के लिए सिनेमाघरों में देखें क्रू।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X