पवन सिंह संग बॉलीवुड डेब्यू करेगी टीवी की 'राधा', शूटिंग के पहले दिन घबराई एक्ट्रेस!
Shivya Pathania Bollywood Debut With Pawan Singh: भोजपुरी के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह आज के वक्त में किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और उनके साथ काम करने के लिए काफी सारी हसीनाएं ख्वाहिश रखती है। इस बार टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री शिव्या पठानिया को यह मौका मिला है। दरअसल वह जल्दी ही पवन की हीरोइन बनाकर बॉलीवुड में कदम रखने वाली है।

शिव्या पठानिया वह राधा कृष्ण शो में राधा और राम सिया के लव कुश सीरियल में सीता माता का किरदार निभाते हुए भी देखा गया था। इसके अलावा लक्ष्मी नारायण शो में लक्ष्मी मां की भूमिका निभाते हुए भी उन्हें देखा जा चुका है। अब वह बॉलीवुड में डेब्यू के चलते काफी खुश है और पवन सिंह के साथ में उन्हें कास्ट किया गया है।
पवन सिंह के साथ बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं शिव्या पठानिया
अब हाल ही में शिव्या पठानिया ने अपने बॉलीवुड डेब्यू और पवन सिंह के साथ में काम करने को लेकर टाइम्स आफ इंडिया के साथ में बातचीत की है। जहां उन्होंने बताया है कि जब उन्हें इस बात का पता चला कि फिल्म में उनके साथ में पवन सिंह लीड किरदार में नजर आएंगे तो वह काफी खुश हो गई थी।
पवन सिंह के साथ काम करके खुश हैं शिव्या पठानिया
अभिनेत्री ने बताया कि कई सारी बड़ी एक्ट्रेस इस रोल के लिए ऑडिशन दे चुकी थी और इसीलिए उन्हें इसकी कोई भी उम्मीद नहीं थी कि उनका सिलेक्शन हो जाएगा। शूटिंग के पहले दिन वह थोड़ा सा घबराई हुई थी लेकिन पवन सिंह ने उनके साथ बहुत ही आराम से बातचीत की। उनका हाल-चाल पूछा और फिल्म मिलने पर बधाई भी दी थी।
शिव्या पठानिया ने इस पर बात करते हुए बताया कि पवन सिंह ने उन्हें शुरू से ही कंफर्टेबल महसूस करवाया। अभिनेत्री ने यह भी कहा कि पवन सिंह और उनसे जुड़े हुए विवादों को लेकर लोगों की अपनी-अपनी राय हो सकती है लेकिन उन्होंने एक्टर को बहुत ही ज्यादा विनम्र और जमीन से जुड़ा हुआ इंसान पाया है।
सेट पर सभी का सम्मान करते हैं पवन सिंह
अभिनेत्री ने यह भी बताया कि भोजपुरी एक्टर सेट पर डायरेक्टर से लेकर पूरी टीम और सभी कलाकारों का बहुत ही सम्मान करते हैं। उन्होंने कभी भी एक्ट्रेस को इस बात का एहसास नहीं होने दिया कि वह इंडस्ट्री में नई आई है।
शिव्या पठानिया ने इस पर आगे बात करते हुए बताया कि शूटिंग के वक्त उन्होंने अपनी आंखों से देखा था कि पवन सिंह के लिए लोगों की दीवानगी कितनी ज्यादा है। जहां भी वह जाते हैं तो फंस खूब उन्हें प्यार देते हैं और तभी उन्हें समझ आया कि आखिरकार उन्हें पावर स्टार क्यों कहा जाता है।
रियल लाइफ में काफी ग्लैमरस है शिव्या पठानिया
34 साल की शिव्या पठानिया काफी सारे पौराणिक किरदारों में नजर आ चुकी हैं। लेकिन आपको बता दें कि वह रियल लाइफ में काफी ज्यादा ग्लैमरस है और वह अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने भी स्टेज पर सीता माता का किरदार निभा चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications