मैं तेरा हीरो- डायलॉग्स जो आपको हंसाएंगे और बार बार हंसाएंगे!

डेविड धवन की फिल्म मैं तेरा हीरो ने बॉक्स ऑफिस पर अपना शिकंजा कसना शुरु कर दिया है। फिल्म में कॉमेडी, रोमांस, एक्शन जैसे वो सारे मसाले हैं जो कि किसी भी फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के लिए जरुरी होते हैं। वरुण धवन ने तो डेविड धवन और गोविंदा की हिट जोड़ी की याद दिला दी। उनके एक्सप्रेशन, डायलॉगाजी, नौटंकी, कॉमेडी टाइमिंग, परफॉर्मेंस के दौरान कूल एटीट्यूड ये सभी कुछ गोंविदा के स्टाइल के मापदंड थे और गोविंदा के बाद किसी भी और एक्टर के अंदर ये सब नहीं देखने को मिला। लेकिन वरुण धवन ने अपने पापा डेविड धवन के निर्देशन में काफी हद तक परदे पर गोविंदा की इन खूबियों को उतारा है। एक मिनट को भी वरुण ने दर्शकों को इधर उधऱ देखने का या ध्यान देने का मौका नहीं मिला।

वरुण की स्क्रीन पर मौजूदगी इतनी एंटरटेनिंग और इतनी बेहतरीन है कि उनके अलावा आपका ध्यान और कहीं जाएगा ही नहीं। जहां तक डायलॉग्स की बात है तो वरुण की कॉमेडी और उनकी डायलॉग डिलीवरी की टाइमिंग भी बहुत ही बेहतरीन है। हालांकि इलियाना और नर्गिस फाखरी फिल्म में किसी सजावट से कम नहीं नज़र आई हैं। पूरी फिल्म वरुण धवन के किरदार पर ही आधारित है। मैं तेरा हीरो के डायलॉग्स बहुत ही क्रिस्पी हैं। कॉमेडी के साथ साथ वरुण धवन के रोमांटिक सीन्स भी काफ जबरदस्त हैं। वरुण धवन ने कुल मिलाकर मैं तेरा हीरो में ऐसी परफर्मेंस दी है कि उन्हें फिल्म में देखकर यकीन नहीं होगा कि ये वरुण की दूसरी फिल्म है। ऐसी परफॉर्मेंस देने के लिए तो काफी एक्सपीरियंस एक्टरों को भी मुश्किल महसूस होती है।

मैं तेरा हीरो को कुछ मजेदार डायलॉग्स हम यहां पर पेश कर रहे हैं जिन्हें पढ़कर आपको भी थोड़ा आइडिया हो जाएगा कि असल में मैं तेरा हीरो फिल्म है किस तरह की।

डायलॉग 1- मैं दिखता हूं बहुत स्वीट इनोसेंट और स्वामी टाइप का लेकिन मैं हूं बहुत ही हरामी टाइप का।

डायलॉग 2- अब पता चल रहा है कि जब वीरू पाजी ने बसंती को बंदूक चलानी सिखाई होगी तो बसंती को कैसा महसूस हुआ होगा।

डायलॉग 3- मैं तुम्हारे लिये सुनैना को छोड़ने को तैयार हूं लेकिन तुम्हारे दिल में मेरे लिए घंटी नहीं बची तो क्या घंटा तुम मुझसे प्यार करता हो।

डायलॉग 4- पुरानी हवेली के पास चिकनी चमेली पहली बार देखी है, इसलिए हैरान हूं।

डायलॉग 5- तुम्हें कैटरीना पसंद है- माशाअल्लाह, तुम्हें विद्या बालन पसंद है- ऊ लाला, तुम्हें सचिन पंसद दै- आइला.. तुम्हें ये सब पसंद है लेकिन क्या तुम इनमें से किसी से प्यार करते हो।

ये कुछ पंच लाइन हैं जो कि मैं तेरा हीरो फिल्म में यूज की गयी हैं। फिल्म में इससे भी कहीं ज्यादा मजेदार और क्रिस्पी लाइनें यूज की गयी हैं जो कि आपको हर एक मिनट में हंसने पर मजबूर कर देंगी। तो मैं तेरा हीरो देखिये और डेविड धवन की बेहतरीन वापसी का मजा लीजिए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X