X
होम » सेलेब्स » इलियाना डी क्रूज
इलियाना डी क्रूज

इलियाना डी क्रूज

Actress
जीवनी:  इलियाना डी 'क्रूज़ एक भारतीय अभिनेत्री हैं। इलियाना मुख्य रूप से तेलगु फिल्मों में अभिनय करती हैं। इलियाना तेलगु की जानी-मानी अभिनेत्रीयोँ में से एक हैं।  इलियाना अपने छोटे से बॉलीवुड करियर में दर्शकों को अपने अभिनय से दीवाना बना चुकीं हैं।   पृष्ठभूमि- इलियाना डी 'क्रूज़ का जन्म 1 नवंबर 1987 को महाराष्ट्रा के मुंबई में हुआ था। इलियाना के पिता का नाम रोनाल्डो डी 'क्रूज़ है।  इलियाना के पिता एक कैथोलिक हैं जबकि उनकी माँका नाम समायरा डी 'क्रूज़ है। इलियाना अपने तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर की हैं। जब इलियाना दस वर्ष की तब उनका परिवार मुंबई से गोवा शिफ्ट हो गया था। इलियाना ने अपना बचपन गोवा में व्यतीत किया।  करियर- इलियाना डी 'क्रूज़ ने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत काफी छोटी उम्र में ही कर दी थी। इलियाना को पहला ब्रेक साल 2006 में तेलगु फिल्म देवदासु से मिला। हालंकि फिल्म कुछ खास नहीं रही।  लेकिन इलियाना को इस फिल्म के लिए फिल्मफेयर अवार्ड्स साउथ के तहत बेस्ट फीमेल डेब्यू अवार्ड से नवाजा गया।  इलियाना के करियर की गाड़ी इतनी अच्छी चल पड़ी कि उन्हें अपनी दूसरी ही फिल्म में तेलगु सुपरस्टार महेश बाबू के साथ रोमांस करने का मौका मिल गया।  इलियाना का तेलगु फ़िल्मी करियर इतना शानदार रहा कि छह साल में ही वह तेलगु की शीर्ष अभिनेत्रीयोँ में गिनी जाने लगीं।  हिंदी फ़िल्मी करियर-  इलियाना को बॉलीवुड में पहला ब्रेक अनुराग बासु ने अपनी फिल्म बर्फी से दिया।  बर्फी साल 2012 की जबरदस्त हिट रही।  इस फिल्म में दर्शकों को इलियाना का मासूम अंदाज बेहद पसंद आया।  आलोचकों ने भी उनके अभिनय की काफी सरहाना की।  इलियाना को इस फिल्म के  लिए फिल्म फेयर का बेस्ट फीमेल डेब्यू  पुरूस्कार भी दिया गया।  इस फिल्म के बाद फिल्म मै तेरा हीरो में भी इलियान दर्शकों को खूब पंसद आई।   आने वाली फ़िल्में- इलियान की आने वाली फिल्मों में शाहरुख़ खान की बहुचर्चित फिल्म फैन शामिल है।  इस फिल्म में इलियाना शाहरुख़ खान के साथ रोमांस करती हुई नजर आयेंगीं। फिल्म में इलियाना और शाहरुख़ खान के अलावा वाणी कपूर भी नजर आएँगी।  
और पढ़ें

इलियाना डी क्रूज फिल्में

इलियाना डी क्रूज:

इलियाना डी क्रूज

नाम इलियाना डी क्रूज
जन्म की तारीख 01 Nov 1987
उम्र 39
Mumbai
वर्तमान निवास
धर्म
राष्ट्रीयता
हाइट
राशि चिन्ह
शौक

इलियाना डी क्रूज कुल कमाई

कुल कमाई

इलियाना डी क्रूज तस्वीरें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+