40 की उम्र में पीरियड्स हुए बंद, एक्ट्रेस ने इस मंत्र का जाप कर फिर से शुरू की MC
Shweta Kwatra Menopause: टेलीविजन एक्ट्रेस श्वेता क्वात्रा काफी समय से ग्लैमर की दुनिया से दूर बुद्धिस्म धर्म की प्रैक्टिस कर रही हैं और दुबई में रहती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ के एक मुश्किल दौर के बारे में बात की है। श्वेता ने हाल ही में बताया है कि बुद्धिस्म प्रैक्टिस से ना सिर्फ उन्हें मेंटल पीस मिला बल्कि कई हेल्थ बेनिफिट्स भी मिले हैं।

श्वेता बताती हैं कि वो अक्सर बौद्ध मंत्र- नाम म्योहो रेंगे क्यो का जाप भी करती हैं। शाइनी नारंग से बातचीत में उन्होंने इसका खुलासा किया। श्वेता ने कहा- "उन्हें 40 की उम्र में मेनोपॉज हो गया था। 36 की उम्र में वो मां बनी थीं। जब वो 40 की हुईं तो डॉक्टर्स ने उनके कुछ टेस्ट किए और बताया कि वो मेनोपॉज के दौर में जा चुकी हैं।"
ये सुनकर श्वेता चौंक गई थीं, जब उन्होंने डॉक्टर को बताया कि उन्हें 2-3 महीने पहले ही उन्हें पीरियड्स हुए थे। तब उन्हें जवाब मिला कि- अब तुम्हे पीरियड्स नहीं आएंगे। मेनोपॉज हिट कर चुका है। श्वेता ने आगे कहा कि तब मैंने रियलाइज किया कि जो भी बदलाव उनके शरीर में हो रहे थे उससे उन्हें संकेत मिल रहे थे लेकिन वो समझ नहीं पा रही थीं। 40 की उम्र मेनोपॉज के लिए नहीं होती।
श्वेता ने बताया कि उन्होंने तय कर लिया था कि वो इसे रिवर्स करके रहेंगी। वो हार नहीं मानेंगी। वो अपनी लाइफ का कंट्रोल वापस अपने हाथों में लेकर रहेंगी। फिर किसी ने उनसे कहा कि एक्यूपंक्चर करवाओ। उस दौरान वो मंत्र जाप कर रही थीं।
एक्ट्रेस बताती हैं कि उस मुश्किल समय में वो 3 डॉक्टर्स के पास जा चुकी थी। सलाह ले चुकी थीं। सबने कह दिया था कि मेनोपॉज हो गया है। किसी ने कहा कि हम आपकी किडनी को ट्रीट करेंगे, पैनक्रियास को ठीक करेंगे, दुनियाभर की चीजें कही। श्वेता ने बताया कि इन ट्रीटमेंट्स के साथ वो मंत्र जाप भी करती रहीं। उन्होंने उम्मीद नहीं छोड़ी। 5 साल तक ट्रीटमेंट चलता रहा और उनके पीरियड्स वापस आ गए। ये सब विश्वास करने का नतीजा होता है। बता दें कि अब श्वेता की उम्र 50 साल है।


Click it and Unblock the Notifications