Exclusive: 'मैं तेरा हीरो'. ने .गोविंदा की याद दिला दी, फिल्म सुपर हिट
बैंगलोर निवासी और आईटी कंपनी में काम करने वाले मोहित खन्ना और अभिषेक पंडित ने कहा कि फिल्म देखकर तो एक बार मुझे लगा कि जैसे कि मैं गोविंदा की कोई फिल्म देख रहा हूं।
नो डाउट.. वरूण धवन ने कमाल की एक्टिंग की है, जिसका सारा क्रेडिट उनके पापा डेविड धवन को जाता है जिन्होंने नंबे के दशक वाला जादू लोगों के सामने फिर से दोहरा दिया है।
Review: 'मैं तेरा हीरो'
फिल्म काफी अच्छी है और एंटरटेनमेंट के लायक है। फिल्म के गाने भी काफी अच्छे हैं। फिल्म में इलियाना डीक्रूज और नरगिस भी ठीक-ठाक हैं लेकिन फिल्म तो पूरी तरह से ही वरूण और डेविड की है।
आजकल जिस तरह से बकवास फिल्में बनती हैं उनसे तो 'मैं तेरा हीरो' काफी बेहतर है। कहना गलत ना होगा कि फिल्म तो सुपर हिट है। मुझे तो वरूण का डांस भी गोविंदा की याद दिलाता है।
फिलहाल दर्शकों के फीडबैक से तो लगता है कि फिल्म लोगों को पसंद आ रही है देखते हैं बॉक्सऑफिस रिपोर्ट फिल्म के बारे में क्या कहती है, फिलहाल तो लोग फिल्म देखने में इंटरेस्ट शो कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications












