फिल्म 'मैं तेरा हीरो' तेलगु ब्लाकबस्टर कंदीरीगा का रीमेक है। फिल्म समसामायिक है, रोमांस-एक्शन-हास्य से भरपूर है। यह न केवल युवाओं के लिए बल्कि पूरे परिवार के लिए एक बेहतरीन फिल्म है।
कहानी विस्तार से
प्रेम कहानी शुरू होती है शरारती, चालाक, आकर्षक, साहसी और हीरो (वरूण धवन) से, जो कि सुनैना (इलियाना डी क्रूज) के प्यार में पड़ जाता है। हीरो की प्रेम कहानी बिना खलनायक के कहां पूरी हो सकती है। अंगद (अरूणोदय सिंह) जो कि एक भ्रष्ट पुलिसवाला है, जबरदस्ती इलियाना से शादी करना चाहता है और चीजों को और मसालेदार बनाता है। आएशा (नरगिस फ़खरी) भी हीरो के प्यार में पागल है।
एक मनोरंजक, रोमांटिक नाटक घटित होता है जो कि हमारे हीरो को ऊटी की पहाडि़यों से बैंगलोर के कॉलेज कैम्पस में ले जाता है और फिर भव्य थाईलैंड की खूबसूरत हवेली में।