'मैं तेरा हीरो' से डेविड इज बैक..देखें स्पेशल स्क्रीनिंग की तस्वीरें
शुक्रवार को पर्दे पर एकता कपूर प्रोडक्शन की फिल्म 'मैं तेरा हीरो' रिलीज हुई है। फिल्म को समीक्षकों की ओर से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। भागदौड़ के प्रेशर से दबे लोगों के लिए यह फिल्म एक कूल डोज है।
शुरूआती प्रतिकियाओं से तो लगता है कि फिल्म को लोगों ने पसंद किया है। फिल्म के गाने भी लोगों की होठों पर है तो वहीं लोगों को वरूण धवन की कॉमेडी भी काफी रास आ रही है। लोगों ने कहना शुरू कर दिया है कि 'मैं तेरा हीरो'. से डेविड धवन इज बैक।
Exclusive: 'मैं तेरा हीरो'. ने .गोविंदा की याद दिला दी, फिल्म सुपर हिट
जिस डेविड को हम जानते थे वो गोविंदा के फ्लॉप होने की वजह से कहीं गायब हो गये थे लेकिन उनके बेटे वरूण ने अपने खोये पापा को खोज लिया है। बनारस, लखनऊ, दिल्ली, मुंबई में फिल्म को काफी अच्छी ओपनिंग मिली है। फिल्म समीक्षकों की राय में फिल्म में नयापन तो नहीं है लेकिन फिर भी फिल्म एक बार जरूर देखने लायक है।
समीक्षकों ने कहा कि फिल्म में नयापन तो नहीं है लेकिन एक बार देखने लायक है
मालूम हो कि फिल्म की रिलीज के एक दिन पहले एकता कपूर ने फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी जिसमें बॉलीवु़ड के कई दिग्गज शामिल हुए। गौरतलब है कि फिल्म में इलियाना डीक्रूज और नरगिस फाखरी ने भी अहम भूमिका निभायी है। देखते हैं कि फिल्म वीकेंड पर क्या कमाल करती है....
आईये आपको दिखाते हैं कि फिल्म 'मैं तेरा हीरो' की स्पेशल स्क्रीनिंग की तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications











