इलियाना का सेक्सी फोटो शूट: मेरी जां..तेरा यूं मुस्कुराना..गलत बात है..
4 अप्रैल को रिलीज हुई फिल्म 'मैं तेरा हीरो' ने बॉक्सऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ दिये हैं। फिल्म में वरूण और इलियाना को देखकर लोगों को नंबे के दशक के हॉट-सेक्सी कपल गोविंदा-करिश्मा याद आ रहे हैं। फिल्म के सारे गानों में वरूण और इलियाना की कमेस्ट्री देखते ही बन रही है। लोगों को यह नई जोड़ी पसंद आ रही है।
हालांकि फिल्म में इलियाना थोड़ी सी शर्मायी, लजायी, शोख और चंचल नजर आ रही हैं वहीं दूसरी ओर फिल्म से इतर इलियाना के इरादे काफी खतरनाक लगते हैं, क्योंकि मैडम इन दिनों अपने हॉट सेक्सी फोटो शूट में व्यस्त हैं। MW मैंगजिन के समर कलेक्शन के लिए इलियाना ने यह हॉट फोटोशूट करवाया है।
अपने फोटो शूट के दौरान इलियाना ने काफी सेक्सी पोज दिये हैं। वो काले रंग की बिकनी में काफी खतरनाक लग रही है। ऊपर से उनकी कातिलाना मुस्कान किसी को भी पागल कर देने के लिए काफी है। उनके इस हॉट अंदाज को देखकर उन्ही की ही फिल्म 'मैं तेरा हीरो' का हिट सांग याद आता है कि ..मेरी जां..तेरा यूं मुस्कुराना..गलत बात है..। फोटो देखकर आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि हम गलत नहीं कह रहे हैं।
गौरतलब है कि इलियाना डिक्रूज ने साल 2012 में हिंदी फिल्मों में फिल्म बर्फी से कदम रखा था। अनुराग बसु की इस अवार्ड वीनिंग फिल्म में उनकी और रणबीर की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। इसके बाद पिछले साल आयीं उनकी फिल्म 'फटा पोस्टर निकला हीरो' ने भी ठीक-ठाक बिजनेस किया था। फिल्म में उनके साथ हीरो शाहिद कपूर थे। 'मैं तेरा हीरो' इलियाना की तीसरी फिल्म है और आगे भी वो बड़े-बड़े सितारों संग काम कर रही हैं।
एक नजर नीचे की स्लाइडों में..


Click it and Unblock the Notifications











