Birthday Special- वरुण धवन का सीक्रेट लव रिलेशनशिप!

स्टूडेंट ऑफ दि ईयर से अपने करियर की शुरुआत करने वाले एक्टर वरुण धवन का आज 27वां जन्मदिन है। वरुण धवन के पिता डेविड धवन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने निर्देशक हैं। डेविड धवन की कॉमेडी फिल्में आज भी दर्शकों को हंसाने में कामयाब होती हैं। वरुण धवन ने हालांकि अपने करियर की शुरुआत अपने पिता की फिल्म से ना करके करन जौहर की फिल्म से की लेकिन अपनी दूसरी फिल्म वरुण ने अपने पिता के साथ की और साथ ही बॉक्स ऑफिस पर उस फिल्म से इतना धमाल मचाया कि डेविड धवन को भी अपने बेटे पर गर्व का अनुभव हुआ।

वरुण धवन ने अपने करियर की शुरुआत बतौर असिस्टेंट के रुप में की। शाहरुख खान की फिल्म माई नेम इज खान के दौरन वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फिल्म को असिस्ट किया और उसी दौरान दोनों एक दूसरे के अच्छे दोस्त बन गये। वरुण धवन ने हाल ही में एक टॉक शो के दौरान कहा मैंने हमेशा से ही ये सोचा था कि मैं बॉलीवुड में आउंगा और हीरो बनूंगा। इसलिये नहीं कि मेरे पिता इस इंडस्ट्री में हैं बल्कि इसलिए क्योंकि हमेशा से ही मैने ये सपना देखा था कि मैं फिल्मों में काम करुंगा। यानी कि वरुण को हमेशा से ये अंदाजा था कि वो इस इंडस्ट्री के लिए ही बने हैं।

अपने करियर को लेकर तो वरुण काफी बातें करते हैं लेकिन वरुण की निजी जिंदगी का एक ऐसा पहलू है जिसके बारे में वो बात करना नहीं चाहते। फिल्म स्टूडेंट ऑफ दि ईयर में वरुण और आलिया के अफेयर को लेकर काफी चर्चा हुई लेकिन वरुण धवन ने हमेशा कहा कि आलिया उनकी अच्छी दोस्त हैं इससे ज्यादा कुछ नहीं। लेकिन वरुण की जिदंगी में एक ऐसी लड़की है जिससे वरुण बेहद प्यार करते हैं हालांकि उस लडकी के बारे में वरुण धवन बिल्कुल ही बात नहीं करना चाहते। वरुण का कहना है कि "मैं किसी को बहुत प्यार करता हूं, मैं उसकी बहुत केयर करता हूं। लेकिन अभी इस बारे में बात नहीं करना चाहता। आगे देखा जाएगा। इस बारे में कुछ नहीं कह सकता।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X