X
हिंदी » फिल्में » लाइगर
लाइगर

लाइगर

Action | Drama | 25 Aug 2022 |
Hindi

2.5 /5 Users

1.5 /5 Filmibeat

लाइगर कहानी

लाइगर  एक आगामी बॉलीवुड एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन  पुरी जगन्नाध  द्वारा किया गया है। फिल्म में अर्जुन रेड्डी फेम  विजय देवराकोंडा ,  अनन्या पांडेय  और  माइक टाइसन  साथ में पहली बार बड़े परदे पर नज़र आये है। अभिनेत्री  राम्या कृष्णन ,  रोनित रॉय ,  विशु रेड्डी ,  अली  और  मकरंद देशपांडेय  जैसे सितारे फिल्म में सहायक रोल में दिखाई दिए हैं।  फिल्म के कास्ट और क्रू कहानी:  फिल्म में एक हकलाने वाले फाइटर ( विजय देवरकोंडा) की कहानी को दिखाया गया है।    फिल्म शुरू होती है और दिखाया जाता है, बालमणि (राम्या कृष्णन) अपने बेटे लाइगर (विजय देवरकोंडा) के साथ बनारस से मुंबई आई है, ताकि उसका बेटा एमएमए की दुनिया में नाम कमा सके। चाय बेचकर दोनों गुजर बरस करते हैं। लाइगर हकलाता है इसीलिए हर जगह उसका मजाक बनाया जाता है, लेकिन वो अपने सपने को पाने के पीछे लगा रहता है। वह मिक्स्ड मार्सल आर्ट्स (MMA) चैंपियनशिप जीतकर अपनी मां और देश को सम्मान दिलाना चाहता है। ऐसे में उसके कोच (रॉनित रॉय) और उसकी मां लाइगर को एक ही चेतावनी देते हैं कि उसका सारा फोकस ट्रेनिंग पर होना चाहिए और किसी भी लड़की से दूर रहना होगा। लाइगर अपने सपने को पाने के लिए कड़ी मेहनत करता है, लेकिन इस बीच, सोशल मीडिया सेलेब्रिटी तान्या (अनन्या पांडे) उसकी लाइफ में एंट्री लेती है। दोनों मिलते हैं और प्यार हो जाता है। लेकिन कहानी यहां खत्म नहीं, बल्कि यहीं से शुरु होती है। खैर, तान्या लाइगर का दिल तोड़ देती है और वही गुस्सा उसे एमएमए की दुनिया में ऊपर तक लेकर जाता है। यही इस फिल्म की पूरी कहानी है।  एक हकलाने वाले किकबॉक्सर की भूमिका निभाने वाले देवरकोंडा ने इस फिल्म में, अपनी भूमिका के लिए अपनी बॉडी पर काफी वर्कआउट किया है। विजय, मार्शल आर्ट ट्रेनिंग के लिए थाईलैंड भी गए थी।   पहले इस फिल्म के लिए लीड एक्ट्रेस के रूप में  जान्हवी कपूर  को सिलेक्ट किया गया था लेकिन अपने दूसरे शूट में बिजी होने के कारण एक्ट्रेस ने इस ऑफर को अस्वीकार कर दिया, जिसके बाद एक्ट्रेस अनन्या पांडे को देवरकोंडा के साथ कास्ट किया गया था।   देखें फिल्म के पोस्टर और तस्वीरें      फिल्म का ट्रेलर 21 जुलाई 2022 को रिलीज किया गया है।  ये फिल्म 25 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है। 
Read More

लाइगर कास्ट एंड क्रू

लाइगर क्रू जानकारी

निर्देशक / डायरेक्टर पुरी जगन्नाध
संवाद पुरी जगन्नाध
छायाकार / सिनेमेटोग्राफर NA
संपादक जुनैद
संगीत / म्यूजिक फरहाद भिवण्डीवाला
निर्माता / प्रोड्यूसर करण जौहर, अपूर्व मेहता, हिरू यश जौहर, चार्मी कौर
बजट TBA
बॉक्स ऑफिस TBA
OTT प्लेटफार्म TBA
OTT रिलीज डेट TBA

लाइगर समीक्षक की समीक्षा

फिल्मीबीट हिंदी
कुछ फिल्में फिल्म नहीं, बल्कि सजा लगती है। लाइगर उन्हीं में से एक है। कोई शक नहीं कि विजय देवरकोंडा ने इस फिल्म के लिए काफी मेहनत की है, जो कि स्क्रीन पर दिखता भी है।
टाइम्स नाउ नवभारत टाइम्स
फिल्म में एक्शन से लेकर रोमांस तक की जबरदस्त डोज है। साथ ही, दिल को छू लेने वाले म्यूजिकल स्कोर रोमांचित करने वाले हैं। लाइगर के किरदार में विजय पूरी तरह रम चुके हैं। उनके चलने और बोलने का ढंग उन्हे लाइगर बनाता है।

लाइगर ट्रेलर

Video Thumbnail

लाइगर गाने

लाइगर फिल्म क्रिटिक्स रिव्यू

  • कहानी
  • क्रिया
  • निर्देशन
  • फिल्म रेटिंग

×
2.5 /5 Your Rating

लाइगर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+