X
होम टॉप-लिस्ट

छतरीवाली से पहले सेक्स एजुकेशन को लेकर बॉलीवुड की यह 7 फिल्में बन चुकी हैं

Author Sandhya Yadav | Updated: Wednesday, February 22, 2023, 09:27 PM [IST]

सेक्स एजुकेशन और सेक्स समस्या एक ऐसी परेशानी है, जिसके बारे में न तो स्कूलों में ठीक से पढ़ाया जाता है और न ही इसके बारे में कोई बात करना पसंद लरता है, जिससे कई बार जानकारी के अभाव में, इससे कई बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन बॉलीवुड में इस टॉपिक को लेकर कई फिल्में बन चुकी हैं जो इस सेंसिटिव मुद्दे के बारे में खुल कर बात करती हैं, यहाँ हम आपके लिए इसी मुद्दे पर बनी 7 फिल्मों की लिस्ट लायें हैं, जिसे आपको जरूर देखना चाहिए।


cover image

Table of content

छतरीवाली
1

आगामी फिल्म छतरीवाली एक ऐसी फिल्म है, जिसमे एक कमेस्ट्री जीनियस लड़की, बच्चों को सेक्स एजुकेशन देना, अपने मन में ठान लेती है, और इससे जुड़े प्रश्नों के बारे में बच्चों को जवाब देती है। 

जनहित में जारी
2

साल 2022 में रिलीज हुयी फिल्म जनहित में जारी एक बेहतरीन फिल्म थी, जिसमे कंडोम के इस्तेमाल को, कितना जरूरी है यह बताया गया है। फिल्म में नुशरत भरुचा ने दमदार लीड किरदार निभाया है। 

शुभ मंगल सावधान
3

रोमांटिक कॉमेडी फिल्म शुभ मंगल सावधान एक बेहतरीन सेक्सुअल मुद्दे पर आधारित फिल्म है, जिसमे आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर लीड रोल में दिखाई दिए हैं। 

खानदानी शफाखाना
4

इस फिल्म सोनाक्षी सिन्हा खानदानी शफाखाना में एक सेक्स क्लिनिक चलाती हैं और यौन समस्याओं के बारे में जागरूकता फैलाती हैं।

पैड मैन
5

अक्षय कुमार, राधिका आप्टे और सोनम कपूर स्टारर फिल्म पैड मैन, स्वास्थ्य और मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता फैलाती है।

विक्की डोनर
6

शुक्राणु दान और बांझपन के इर्द-गिर्द घूमती​ फिल्म विक्की डोनर​ में आयुष्मान खुराना और यामी गौतम लीड रोल में नजर आएं हैं। 

मेड इन चाइना
7

कॉमेडी फिल्म मेड इन चाइना पुरुष के पौरूष के इर्द-गिर्द घूमती एक फिल्म है, जिसमे राजकुमार राव, बोमन ईरानी और मौनी रॉय की मुख्य भूमिका दिखाई दिए हैं। ​

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+