छतरीवाली एक आगामी बॉलीवुड कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन तेजस प्रभा विजय देउस्कर द्वारा किया जा रहा है। फिल्म में रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में नजर आयीं हैं। साथ ही फिल्म में अन्य कलाकार सुमीत व्यास, सतीश कौशिक, राजेश ताईलैंग और प्राची शाह पंड्या भी मुख्य भूमिका में दिखें हैं। यह फिल्म 20 जनवरी 2023 को OTT प्लेटफार्म ZEE5 पर रिलीज हुई है। देखें फिल्म की तस्वीरें और पोस्टर कहानी करनाल में सेट, यह फिल्म एक महिला बेरोजगार केमिस्ट्री जीनियस की है, जो नौकरी की तलाश कर रही है और साथ ही वह यौन शिक्षा के बारे में युवाओं को शिक्षित करने के एक महत्वपूर्ण सामाजिक कुरीतियों से लड़ने के लिए अपने कौशल का उपयोग करती है।
कॉमेडी का सहारा लेकर जनसंख्या नियंत्रण, महिलाओं की सेहत, गर्भपात, गर्भनिरोधक जैसे कई अहम मुद्दों पर पैडमैन, हेलमेट, जनहित में जारी समेत कई फिल्में बनी हैं। रकुल प्रीत सिंह अभिनीत फिल्म छतरीवाली भी इन्हीं मुद्दों के आसपास घूमती है।
अमर उजाला
फिल्म ‘छतरीवाली’ एक ऐसी फिल्म है जिसे किशोर बच्चों को जरूर देखने के लिए कहना चाहिए और हो सके तो राज्य सरकारों को ये फिल्म सारे जूनियर हाई स्कूलों में मुफ्त में दिखाने की पहल करनी चाहिए।