छतरीवाली एक आगामी बॉलीवुड कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन तेजस प्रभा विजय देउस्कर द्वारा किया जा रहा है। फिल्म में रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में नजर आयीं हैं। साथ ही फिल्म में अन्य कलाकार सुमीत व्यास, सतीश कौशिक, राजेश ताईलैंग और प्राची शाह पंड्या भी मुख्य भूमिका में दिखें हैं। यह फिल्म 20 जनवरी 2023 को OTT प्लेटफार्म ZEE5 पर रिलीज हुई है।
कहानी
करनाल में सेट, यह फिल्म एक महिला बेरोजगार केमिस्ट्री जीनियस की है, जो नौकरी की तलाश कर रही है और साथ ही वह यौन शिक्षा के बारे में युवाओं को शिक्षित करने के एक महत्वपूर्ण सामाजिक कुरीतियों से लड़ने के लिए अपने कौशल का उपयोग करती है।