X
होम टॉप-लिस्ट

छावा OTT रिलीज: विक्की कौशल-रश्मिका मंदाना की फिल्म कब और कहां देखें

Author Sandhya Yadav | Published: Thursday, April 10, 2025, 07:11 PM [IST]

बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की ऐतिहासिक फिल्म छावा थिएटर में जबरदस्त हिट रही थी। यह फिल्म मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज की वीरता और बलिदान की कहानी पर आधारित है। अब यह फिल्म OTT पर रिलीज होने जा रही है, जिससे वे दर्शक जो इसे सिनेमाघरों में नहीं देख पाए, अब घर बैठे इसका आनंद ले सकेंगे, तो चलिए जानते हैं...


cover image

Table of content

बॉक्स-ऑफिस ब्लॉकबस्टर

फिल्म छावा का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है और इसे दिनेश विजन के प्रोडक्शन हाउस मैडॉक फिल्म्स ने बनाया है। यह फिल्म 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और कुछ ही दिनों में यह ब्लॉकबस्टर साबित हो गयी।

इन राज्यों में टैक्स फ्री हुई थी फिल्म

मैडॉक फिल्म्स ने 21 मार्च को एक खास ऑफर भी दिया था, जिसमें दर्शक सिर्फ ₹99 में इसे थिएटर में देख सकते थे। इतना ही नहीं, फिल्म को छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और गोवा जैसे कई राज्यों में टैक्स फ्री भी किया गया था। फिल्म में आशुतोष राणा और दिव्या दत्ता जैसे मंझे हुए कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।

अब सवाल है कि यह फिल्म कब और कहां OTT पर देखी जा सकती है? तो आपको बता दें कि छावा 11 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने जा रही है। यह खबर उन सभी फैन्स के लिए खुशखबरी है जो इसे फिर से देखना चाहते हैं या पहली बार देखने का इंतजार कर रहे हैं। 

इतिहास, देशभक्ति और एक्शन

फिल्म में इतिहास, भावना, देशभक्ति और एक्शन का बेहतरीन मेल है और विक्की कौशल ने इस रोल को बेहतरीन तरीके से निभाया है। अगर आप इतिहास और वीरता से जुड़ी कहानियां पसंद करते हैं, तो छावा आपके लिए जरूर देखने लायक फिल्म है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+