X
होम » सेलेब्स » सतीश कौशिक
सतीश कौशिक

सतीश कौशिक

Actor/Director/Producer
जीवनी:  सतीश कौशिक हिंदी फिल्‍मों के डायरेक्‍टर, प्रोड्यूसर और अभिनेता हैं। इन्हे मुख्य रूप से फिल्म मिस्टर इंडिया में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जाना जाता है, जिसमे इन्होने कैलेंडर की भूमिका अदा की थी। सतीश को 2 बार बेस्ट कॉमेडियन के लिए फिल्मफेयर अवार्ड से नवाज़ा जा चूका है।  पृष्‍ठभूमि:   सतीश कौशिक का जन्म 13 अप्रैल 1956 को हरियाणा के महेन्‍द्रगढ़ में हुआ था।  सतीश कौशिक द्वारा निभाए गए प्रमुख किरदार पढ़ाई:    सतीश कौशिक ने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली करोलबाग से की है। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के करोड़ीमल कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उसके बाद उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा में दाखिला ले लिया।  साल 1978 में वहाँ से पासआउट होने के बाद उन्होंने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीयूट ऑफ़ इंडिया से पढ़ाई की।   करियर:    सतीश कौशिक ने अपने करियर की शुरुआत बतौर सहायक निर्देशक शेखर कपूर के साथ फिल्म मासूम से की। इस फ़िल्म में सहायक निर्देशक होने के साथ-साथ उन्होंने इस फिल्म में अभिनय भी किया। उन्होंने बतौर निर्देशक अपने करियर के पारी की शुरुआत अनिल कपूर और श्री देवी स्टारर फिल्म रूप की रानी चोरो के राजा से की, लेकिन फिल्म कुछ खास नहीं चली। उसके बाद उन्होंने प्रेम फिल्म निर्देशित की, जो फिल्म अभिनेत्री तब्बू की पहली फिल्म थी। इसके बाद उन्होंने अनिल कपूर और ऐश्वर्या को लेकर फिल्म हम आपके दिल में रहते हैं निर्देशित की, जो की उस समय की हिट फिल्म साबित हुई थी।     सिर्फ निर्देशन में ही नहीं बल्कि सतीश कौशिक अभिनय करने में काफी मंझे हुए हैं। उन्होंने कई सारी फिल्मों में सहायक कलाकार की भूमिका अदा की है। उनकी सबसे यादगार फिल्‍म मिस्टर इंडिया है जिसमें उन्‍होंने कैलेंडर का किरदार निभाया है, जिसके बाद लोग उन्हें कैलेंडर नाम से भी सम्बोधित करने लगे थे।  उन्हें उनके बेहतरीन कामों के लिए कई सरे अवार्ड्स से भी नवाजा जा चुका है।  मृत्यु:  8 मार्च 2023 को गुड़गांव में 66 वर्ष की आयु में सतीश कौशिक का निधन हो गया। यह दुखद खबर की घोषणा उनके मित्र अनुपम खेर ने थी। अभिनेता की मौत का कारण दिल का दौरा पड़ना बताया जा रहा है। 
और पढ़ें

सतीश कौशिक फिल्में

फिल्में निर्देशक / डायरेक्टर रिलीज़ की तारीख
कंगना रनौत 17 Jan 2025
तरुण शर्मा 09 Feb 2024
as Actor
वी मेनन 01 Mar 2024
विवेक बुड़ाकोटी 29 Mar 2024

सतीश कौशिक:

सतीश कौशिक

नाम सतीश कौशिक
जन्म की तारीख 13 Apr 1956
उम्र 70
Haryana
वर्तमान निवास
धर्म
राष्ट्रीयता
हाइट
राशि चिन्ह
शौक

सतीश कौशिक कुल कमाई

कुल कमाई

सतीश कौशिक तस्वीरें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+