Dhurandhar 2 Trailer Review: हमजा बन रणवीर सिंह ने फिर जीता फैन्स का दिल, पार्ट 2 में छिपा है जबरदस्त सस्पेंस
Dhurandhar 2 Trailer Review: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर का जब से पार्ट 1 आया है फिल्म को लेकर लोगों का अलग लेवल का क्रेज देखने को मिल रहा है। हर एक की जुबान पर धुरंधर के डायलॉग और गाने हैं। लंबे समय बाद कोई फिल्म ऐसी बनी जिसने रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन किया।

फिल्म के पहले पार्ट को देख अब लोग फिल्म के दूसरे पार्ट के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि धुरंधर 2 इसी साल 19 मार्च को रिलीज होने जा रही है। अच्छी बात यह है कि यश की फिल्म टॉक्सिक की रिलीज डेट भी बदल गई है जिसके बाद से धुरंधर 2 को बॉक्स ऑफिस पर पैर पसारने का सुनहरा मौका मिल जाएगा।
“Ab Pakistan ka mustakbil… Hindustan tay karega.” 🔥#Dhurandhar2 #DhurandharTheRevenge #RanveerSingh pic.twitter.com/SFBfU8vlEk
— Manideep Chopperla (@HakiFlow_) March 7, 2026
इंटरनेट पर धुरंधर 2 को लेकर बज बना हुआ है। फैन्स की एक्साइटमेंट को देखते हुए मेकर्स फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। इस ट्रेलर को देखने के बाद लोगों के जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।
BAAP RE BAAP..!! #Dhurandhar2Trailer 🔥
— Vishwajit Patil (@_PatilVishwajit) March 7, 2026
This is truly the “TRAILER OF THE CENTURY” stuff..! The God level elevation moments in #Dhurandhar2 will make theatres go absolutely wild. The scale, sound design, visuals and performances look massive. #DhurandharTheRevenge
Get ready…… pic.twitter.com/Jm5zvt4bOe
This is going to be the GREATEST sequence in the HISTORY OF INDIAN CINEMA 🔥🔥🔥🔥
— KBP Reviews (@KshitizCritic) March 7, 2026
YALINA KILLING HAMZA 🥵🥵🥵
The most Gritty Intense and emotional sequence of the Movie 
What the Hell!!!!!!! #Dhurandhar2Trailer #Dhurandhar2 #DhurandharTheRevengeTrailer pic.twitter.com/AWnzoIbE7W
किसी ने ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा- 'अब पाकिस्तान का मुस्तकबिल हिंदुस्तान तय करेगा।' तो वहीं दूसरे ने लिखा- 'बाप रे बाप... यह तो सच में सदी ट्रेलर है। काधुरंधर 2 थिएटर को पूरी तरह से वाइल्ड कर देगा। स्केल, साउंड डिजाइन, विजुअल और परफॉर्मेंस बेहद ही शानदार है। तैयार हो जाओ सारे रिकॉर्ड तोड़ने के लिए।' तीसरे यूजर ने ट्रेलर का एक क्लिप शेयर करते हुए लिखा- 'ये सीन तो इंडियन सिनेमा के इतिहास का सबसे शानदार सीन होने वाला है। यालिना हमजा को मार रही है। मूवी का सबसे ग्रिटी इंटेस और इमोशनल सीन भी।'
इतनी भाषाओं में रिलीज हो रही है फिल्म
आपको बता दें कि धुरंधर 2 फिल्म 19 मार्च को हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज की जाएगी। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, आर माधवन, राकेश बेदी, समेत अन्य कलाकार अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











