जब Nita Ambani के हाथ में दिखा था दुनिया का सबसे महंगा हैंडबैग, छोटू से बैग की कीमत इतनी कि बिल्डिंग आ जाए!

Nita Ambani Luxury Collection: देश के सबसे बड़े बिजनेस वाले परिवार की बहू Nita Ambani अक्सर अपने शानदार फैशन और लग्जरी लाइफस्टाइल की वजह से चर्चा में रहती हैं। कभी वो महंगी साड़ी में नजर आती हैं तो कभी महंगी जूलरी में, लेकिन आज हम आपको उनके सबसे महंगे बैग के बारे में बताएंगे जिसकी कीमत आपके होश उड़ा देगा।

Nita Ambani Luxury Collection

15 करोड़ का खास बैग

पिछले साल एक इवेंट के दौरान नीता अंबानी को एक बेहद खास और महंगा बैग कैरी करते हुए देखा गया। यह बैग Hermès Kellymorphose / Sac Bijou Birkin का स्पेशल एडिशन है, जिसकी कीमत करीब 15 करोड़ रुपये बताई जाती है। यह बैग दुनिया के सबसे महंगे बैग्स में गिना जाता है और बेहद लिमिटेड पीस में बनाया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी कीमत लगभग 17 लाख डॉलर (करीब 15 करोड़ रुपये) है।

18 कैरेट व्हाइट गोल्ड और हजारों डायमंड से बना

इस लग्जरी बैग को बेहद खास तरीके से डिजाइन किया गया है। इसे 18 कैरेट व्हाइट गोल्ड से बनाया गया है और इसमें करीब 3025 डायमंड जड़े हुए हैं। बैग के हैंडल, लॉक, बॉडी और क्लोशेट तक पर हीरे जड़े हुए हैं। इसके फ्लैप का टेक्सचर मगरमच्छ की खाल जैसा दिखता है, जिससे यह और भी यूनिक बन जाता है।

मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में दिखा शानदार लुक

नीता अंबानी इस बैग को लेकर फैशन डिजाइनर Manish Malhotra की दिवाली पार्टी में पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने सिल्वर सीक्विन साड़ी पहनी थी, जिसे उन्होंने मैचिंग ब्लाउज के साथ स्टाइल किया था। अपने लुक को उन्होंने कोलंबियन एमराल्ड इयररिंग्स और डायमंड ब्रेसलेट के साथ पूरा किया, जिससे उनका पूरा अंदाज बेहद रॉयल नजर आया।

पहले भी कैरी कर चुकी हैं करोड़ों के बैग

नीता अंबानी को लग्जरी हैंडबैग्स का काफी शौक है। उनके कलेक्शन में Hermès, Chanel और Fendi जैसे कई महंगे ब्रांड्स के बैग शामिल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह पहले भी करीब 3.2 करोड़ रुपये कीमत का Birkin बैग कैरी कर चुकी हैं।

फैशन और लग्जरी स्टाइल के लिए मशहूर

नीता अंबानी का फैशन सेंस हमेशा चर्चा में रहता है। चाहे कोई बड़ा इवेंट हो, शादी समारोह या फैशन पार्टी, वह हर बार अपने लुक और महंगे एक्सेसरीज से लोगों का ध्यान खींच ही लेती हैं।

More from Filmibeat

Read more about: nita ambani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X