'टटीरी' गाने की वजह से आफत में फंसे बादशाह, दर्ज हुई FIR, पुलिस जारी कर सकती है लुकआउट सर्कुलर

FIR Filed Against Badshah: मशहूर रैपर बादशाह अपने गानों की वजह से आए दिनों चर्चाओं में बने रहते हैं। कभी-कभी बादशाह के गाने इतने पसंद किए जाते हैं कि ट्रेंड बन जाते हैं तो कभी-कभी बादशाह के गाने विवाद का कारण बन जाते हैं। फिलहाल तो बादशाह अपने नए गाने 'टटीरी' को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। इसी गाने की वजह से उनपर पंचकूला और जींद में FIR दर्ज हो चुकी है।

Badshah

बादशाह के खिलाफ केस दर्ज

हरियाणा पुलिस ने बादशाह के खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। पुलिस बादशाह को गिरफ्तार करने की तैयारी में जुटी है। आपको बता दें कि जिस गाने की वजह से इतना विवाद छिड़ा हुआ है। इस गाने को यूट्यूब से हटा दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस गाने में काफी आपत्तिजनक बोलों का इस्तेमाल किया गया है। ऐसे बोल सुन कई सामाजिक संस्थाओं ने इस गाने के खिलाफ आवाज उठाई। गाने के शब्दों को सुन हरियाणा महिला आयोग ने बादशाह के खिलाफ FIR दर्ज करवाई। बताया जा रहा है कि बादशाह को समन भेजा जा चुका है। 13 मार्च को उन्हें कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया है।

गाने में इस्तेमाल हुए अश्लील शब्द

दैनिक भास्कर के मुताबिक अभय चौधरी ने पंचकूला में रैपर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए कहा कि इस गाने में कई ऐसे सीन्स और शब्द है जो बेहद ही आपत्तिजनक हैं। जैसे 'पाठशाला' को 'बेडशाला' कहना। 'बादशाह को डोली चढ़ाने, इन सबको घोड़ी बनाने'। शिकायतकर्ता का कहना है कि बादशाह के इस गाने से महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंच रहा है। इस गाने और बादशाह के खिलाफ सख्त एक्शन लेने चाहिए।

More from Filmibeat

Read more about: badshah
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X