पैडमैन एक बॉलीवुड बायोग्राफिकल ड्रामा है, जिसका निर्देशन आर.बाल्की ने किया है। फिल्म में अक्षय कुमार , राधिका आप्टे , सोनम कपूर प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म 9 फरवरी 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी पैडमैन ट्विंकल खन्ना की किताब ‘डा लेजेंड ऑफ़ लक्ष्मी प्रसाद’ का आखिरी अध्याय इसी फिल्म से जुड़ा हुआ है। यह फिल्म अरुणाचलम मुरुगनथम की वास्तविक जीवन की कहानी से प्रेरित है, जिन्होंने कम लागत वाले सैनिटरी पैड बनाने की मशीन का आविष्कार किया था। मुरुगनानथम ने एक ऐसी मशीन का निर्माण किया था जो सैनिटरी नैपकिन्स सस्ते दाम में उत्पादित करती थी। उनको इस आविष्कार के लिए पदम श्री से भी नवाजाजा चुका है। पुरस्कार 66 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में पैडमैन को सामाजिक मुद्दों पर बनी बेस्ट फिल्म का पुरस्कार दिया गया है।