X
होम » सेलेब्स » ट्विंकल खन्‍ना
ट्विंकल खन्‍ना

ट्विंकल खन्‍ना

Producer/Actress
जीवनी:  ट्विंकल खन्ना एक भारतीय पूर्व फिल्म अभिनेत्री , समाचार पत्र स्तंभकार, फिल्म निर्माता,  और इंटीरियर डिजाइनर हैं। निजी जीवन  ट्विंकल जतिन खन्ना उर्फ़ ट्विंकल खन्ना का जन्म 29 दिसंबर 1974 को पुणे, महाराष्ट्र में हुआ था। ट्विंकल खन्ना हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना और 70-80 के दशक की हिट एक्ट्रेस डिम्पल कपाड़िया की बेटी हैं। ट्विंकल की एक बहन भी हैं-जिनका नाम रिंकी खन्ना है। शादी  ट्विंकल खन्ना की शादी हिंदी सिनेमा सुपरस्टार अक्षय कुमार से हुई है, दोनों की मुलकात फिल्मफेयर मैगजीन के फोटोशूट के दौरान हुई थी। दोनों वर्ष 2001, 17 जनवरी को शादी में बंध गये, अक्षय, हिंदी सिनेमा में अपनी सफलता का श्रेय अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना को देते हैं। वर्तमान में ट्विंकल दो बच्चो आरव और नितारा की मां हैं। एक्टिंग करियर  ट्विंकल खन्ना ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1995 में फिल्म बरसात से बॉबी देओल के अपोजिट की थी, यह फिल्म बॉक्स पर एक बड़ी हिट फिल्म साबित हुई थी। ट्विंकल को उनकी पहली फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर डेब्यू बेस्ट एक्ट्रेस के अवार्ड से सम्मानित किया गया। ट्विंकल ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया, लेकिन कोई भी फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर कुछ खास कमाल ना दिखा सकी। फ़िल्मी करियर के दौरान ट्विंकल ने अपने पति  अक्षय कुमार के साथ भी दो फ़िल्में की, जिनमे इंटरनेशनल खिलाड़ी और जुल्मी शामिल है, और दोनों की फ़िल्में बॉक्स-ऑफिस पर बुरी तरफ विफल रही थी।  इसी के साथ अपने छोटे से एक्टिंग करियर में ट्विंकल बॉलीवुड के तीनों खान के साथ काम कर चुकी हैं, ट्विंकल ने सलमान के साथ फिल्म जब प्यार किसी के साथ होता है, शाहरुख़ खान के साथ फिल्म बादशाह और आमिर खान के साथ फिल्म मेला में काम किया है। शादी के बाद एक्टिंग से ब्रेक लेकर ट्विंकल ने अपना अपना प्रोडक्शन हाउस मिसेज फनीबोनस मूवीज के नाम से प्रोडक्शन हाउस लांच किया है। एक्टिंग से ब्रेक लेने के बाद ट्विंकल अब तक दो नॉवेल्स 'मिसेज फनीबोनस और द लिजेंड ऑफ़ लक्ष्मी प्रसाद' लिख चुकी हैं। दोनों ही किताबों को काफी पसंद किया गया। ट्विंकल खन्ना की फिल्में  बरसात, जान, दिल तेरा दीवाना, उफ्फ ये मोहब्बत, इतिहास, जब प्यार किसी से होता है , जुल्मी, बादशाह,मेला, चल मेरे भाई, जोरू का गुलाम, लव के लिए कुछ भी करेगा, तीस मार खान। बतौर निर्माता  तीसमार खान, थैंकयू, पटियाल हाउस, खिलाड़ी 786, 72 माइल्स, हॉलिडे, पैडमैन   
और पढ़ें

ट्विंकल खन्‍ना फिल्में

फिल्में निर्देशक / डायरेक्टर रिलीज़ की तारीख
आर.बाल्की 09 Feb 2018
as Producer
ए.आर. मुरूगादास 06 Jun 2014
आशीष. आर मोहन 07 Dec 2012
अनीस बज्‍़मी 08 Apr 2011

ट्विंकल खन्‍ना:

ट्विंकल खन्‍ना

नाम ट्विंकल खन्‍ना
जन्म की तारीख 29 Dec 1979
उम्र 47
पुणे, महाराष्ट्र
वर्तमान निवास
धर्म
राष्ट्रीयता
हाइट
राशि चिन्ह
शौक

ट्विंकल खन्‍ना कुल कमाई

कुल कमाई

ट्विंकल खन्‍ना तस्वीरें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+