OUCH: पत्नी का मंगलसूत्र बेच कर पूरी करनी पड़ रही है अक्षय कुमार की फिल्म!
हाल ही में एक अखबार ने खबर दी कि ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार के बीच पैडमैन को लेकर काफी अनबन हो चुकी है और अब ट्विंकल खन्ना ने इस खबर को जमकर लताड़ा है। जवाब पढ़कर आपको मज़ा ही आ जाएगा।
हाल ही में एक अखबार ने खबर छापी की बजट को लेकर ट्विंकल खन्ना और उनके पति अक्षय कुमार के बीच कड़वाहट आ गई है। ट्विंकल पैडमैन बना रही हैं जिसे आर बाल्कि डायरेक्ट कर रहे हैं और फिल्म के हीरो हैं अक्षय कुमार।
इस खबर को देखते ही ट्विंकल ने बड़ा ही मज़ेदार जवाब दिया। उन्होंने लिखा कि मेरी ये एक्सक्लूसिव खबर छापने के साथ ये भी लिख देते कि मैं अपना मंगलसूत्र बेचकर फिल्म बना रही हूं और पैडमैन पुतिन पर आधारित है।

ट्विंकल का जवाब सुनकर लोगों को काफी मज़ा आया। इतना ही नहीं, ट्विंकल खन्ना हर मसले पर बेहद मज़ेदार जवाब देती हैं। उनका कॉलम लोगों की पहली पसंद है तो उनकी किताबें बेस्टसेलर हैं।
पैडमैन कोयम्बटूर के अरुणाचलम मुरुगननाथम से प्रेरित है। उन्होंने सस्ती कीमत वाले सेनेटरी पैड तैयार कर महिलाओं की भलाई में काम किया है। वे इस बारे में महिलाओं को भी जागरूक करते हैं।
इस फिल्म का निर्देशन आर बाल्की करेंगे। फिल्म में राधिका आप्टे बतौर हीरोइन नजर आ सकती हैं। इस फिल्म का निर्माण अक्षय की पत्नी ट्विंकल खन्ना कर रही हैं। मिसेस फनीबोन्स मूवीज़ के बैनर तले इस फिल्म का निर्माण किया जाएगा।
अब अक्षय ट्विंकल के बीच की टक्कर अगर कभी हुई तो वो केवल इस बात पर हुई है। हालांकि जब अफवाहों की बात की जा रही हो तो हाल ही में गपशप गली में एक बहुत ही तगड़ी अफवाह उड़ रही है।


Click it and Unblock the Notifications