Two Much Kajol and Twinkle: टू मच फन के लिए हो जाएं तैयार, प्राइम वीडियो ने रिलीज किया धमाकेदार ट्रेलर...

By Filmibeat Desk
Two Much Kajol and Twinkle

Two Much Kajol and Twinkle: बॉलीवुड इंडस्ट्री की दो खूबसूरत हसीनाएं काजोल और ट्विंकल अब फैन्स को नए अंदाज में नजर आने वाली हैं। बता दें कि दोनों का नया टॉक शो आ रहा है जो लंबे समय से चर्चाओं में बना हुआ है। बता दें कि कुछ दिनों पहले शो के ऑनएयर होने की डेट फाइनल हुई थी। वहीं अब शो का ट्रेलर सामने आया है जिसे देखकर फैन्स तो शो के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

स्टार्स की दुनिया की खुलेगी पोल पट्टी

बता दें कि प्राइम वीडियो, ने आज अपने आने वाले ओरिजिनल टॉक शो 'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' का सबसे ज्यादा इंतेज़ार किया जाने वाला ट्रेलर लॉन्च कर दिया है। यह ट्रेलर दर्शकों को उनके पसंदीदा स्टार्स की दुनिया की एक झलक देता है। इसमें मस्ती, यादगार पल, करियर के अहम पड़ाव, और दर्शकों की पसंद के मुताबिक मसालेदार अफवाहें और लिंक-अप की बातें भी शामिल हैं। प्राइम वीडियो का ये नया अनस्क्रिप्टेड ओरिजिनल शो 25 सितंबर को दस्तक देगा। बता दें कि यह भारत समेत 240+ देशों और इलाकों में इसे एक साथ रिलीज़ किया जाएगा, और इसका हर गुरुवार को नया एपिसोड स्ट्रीम किया जाएगा।

बहुत स्ट्रांग है काजोल और ट्विंकल का बॉन्ड

पहली बार होस्ट की भूमिका निभाते हुए काजोल ने कहा, "ट्विंकल और मैं बहुत पुराने दोस्त हैं, और जब भी हम बातें करते हैं तो माहौल मज़ेदार उथल-पुथल से भर जाता है, वो वाला मज़ा जो आप सोच सकते हैं! इसी से इस टॉक शो का आइडिया आया। यहां हम वही कर रहे हैं जो हमें सबसे ज़्यादा पसंद है, जैसे दोस्तों से बातें करना, जिन्हें ऑडियंस भी हमेशा जानना चाहती है। हमने इस शो के फॉर्मेट को बिल्कुल अलग बना दिया है, जिसमें न कोई एक होस्ट, न बोरिंग सवाल, और न ही कोई सुरक्षित या तैयार किए गए जवाब। टू मच में सबकुछ बेबाक और बिना फिल्टर होगा। हंसी, बातचीत और असली किस्सों से भरा, जिसे हम उम्मीद करते हैं कि हर जेनरेशन एन्जॉय करेगी।"

दर्शकों के लिए होगा यह सुनहरा मौका

ट्विंकल जो को-होस्ट की ज़िम्मेदारी निभा रही हैं, वह कहती हैं, "मैं हमेशा मानती आई हूं कि सबसे अच्छी बातचीत वही होती है जो ईमानदार हो और उसमें ह्यूमर का तड़का हो और यही है टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल का दिल। यह शो रटे-रटाए जवाबों या परफेक्ट पलों के लिए नहीं है, बल्कि स्पॉन्टेनिटी, ऑथेंटिसिटी और थोड़ी सी शरारत के लिए है। हम वही सवाल पूछते हैं जिनके जवाब सब जानना चाहते हैं, और बदले में सबसे रिज़र्व स्टार्स भी खुल जाते हैं। मेरे और काजोल के लिए तो ये दोस्तों से मिलने जैसा है, लेकिन दर्शकों के लिए यह मौका होगा अपने पसंदीदा सितारों को एकदम रियल और मज़ेदार अंदाज़ में देखने का।"

ये सितारे आएंगे शो में नजर

शो की गेस्ट लिस्ट में सलमान खान, आमिर खान, अक्षय कुमार, आलिया भट्ट, वरुण धवन, करण जौहर, कृति सेनन, विक्की कौशल, गोविंदा, जाह्नवी कपूर और कई बड़े बॉलीवुड स्टार्स शामिल हैं। टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल सच में एक रोलरकोस्टर है जो खुलापन, ह्यूमर और अनएक्सपेक्टेड खुलासों से भरा हुआ।

नोकझोक के साथ ही जान पाएंगे सफलता का राज

यहां सलमान और आमिर की भाई वाली केमिस्ट्री दिखेगी, करण और जाह्नवी की मज़ेदार नोकझोंक छेड़छाड़ के साथ चलेगी। वहीं आलिया और वरुण का स्टूडेंट से सुपरस्टार तक का सफर भी सामने आएगा। गोविंदा और चंकी पांडे की कॉमिक बातचीत तो लोटपोट करेगी और कृति-विक्की जैसी नई जेनरेशन स्टार्स की सक्सेस स्टोरीज भी इंस्पायर करेंगी। ऐसे में शो पर इस बार मेहमानों का सबसे रियल और अलग अंदाज सामने आएगा, जो शायद आपने पहले कभी किसी शो में नहीं देखा होगा।

More from Filmibeat

Read more about: kajol twinkle
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X