X
होम » सेलेब्स » गौरी शिंदे
गौरी शिंदे

गौरी शिंदे

Actress/Producer/Director
जीवनी:  गौरी शिंदे एक भारतीय ऐड निर्माता और फिल्म निर्देशक हैं। गौरी शिंदे फिल्मीं दुनिया में फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' के लिए जानीं जाती हैं। गौरी शिंदे भारतीय सिनेमा के सफल निर्देशकों में से एक हैं। गौरी शिंदे फिल्म निर्देशक आर. बाल्की की पत्नी हैं।   पृष्ठभूमि  गौरी शिंदे का जन्म 6 जुलाई 1974 को पुणे (महाराष्ट्र) में हुआ था। उन्होंने पुणे के सेंट जोसफ हाई-स्कूल से अपनी प्रारंभिक पढ़ाई की उसके बाद सिम्बॉयसिस यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया। गौरी का फ़िल्मी दुनिया की और रुझान कॉलेज के दिनों से ही था। उन्होंने कॉलेज की पढ़ाई खत्म करने के ऐड एजेंसी में इंटर्नशिप किया। शादी गौरी शिंदे की शादी हिंदी सिनेमा की सफल भारतीय हिंदी निर्देशक आर. बाल्की से हुई है। जो चीनी कम, पा, और शमिताभ सरीखी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।   करियर  शिंदे ने अपनी पहली इंटर्नशिप डॉक्यूमेंट्री निर्देशक सिद्धार्थ कक के निर्देशन में की। शिंदे ने कई ऐड एजेन्सीयों में बतौर क्रिएटिव कॉपीराइटर के रूप के काम किया। शिंदे की आर.बाल्की से मुलाकात एक ऐड कंपनी में हुई थी, जंहा वह एक क्रिएटिव कॉपी राइटर के रूप में कार्यरत थे।  इस दौरान उन्होंने कई ऐड और शार्ट फिल्म्स का निर्माण किया। उनकी शार्ट फिल्म ओह मैन (2001) को बर्लिन फिल्म फेस्टिवल के दौरान स्क्रीनिंग के लिए चुनी गयी थी।  फ़िल्मी करियर शिंदे ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत फिल्म इंग्लिश विंग्लिश (2012) से की थी। इस फिल्म से अभिनेत्री श्रीदेवी ने एक लंबे अर्से बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी। शिंदे की यह फिल्म आलोचकों दर्शकों सबको बेहद पसंद आई, साथ ही यह फिल्म टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में भी दिखाई गयी। शिंदे को उनकी इस फिल्म के लिए झोली भर अवार्ड्स भी मिले। उन्हें इस फिल्म के लिए फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू आवर्ड से भी सम्मानित किया गया
और पढ़ें

गौरी शिंदे फिल्में

फिल्में निर्देशक / डायरेक्टर रिलीज़ की तारीख
as Producer
आर.बाल्की 23 Sep 2022
आर.बाल्की 09 Feb 2018
गौरी शिंदे 25 Nov 2016
आर बालाकृष्‍णन 06 Feb 2015

गौरी शिंदे:

गौरी शिंदे

नाम गौरी शिंदे
जन्म की तारीख 06 Jul 1974
उम्र 52
Pune
वर्तमान निवास
धर्म
राष्ट्रीयता
हाइट
राशि चिन्ह
शौक

गौरी शिंदे कुल कमाई

कुल कमाई
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+