..................... Alanna wedding: शाहरुख खान के सामने अहान पांडे ने उन्हीं के गाने पर किया डांस, SRK और गौरी का रिएक्शन वायरल | Shahrukh Khan and Gauri spotted enjoying Ahaan Panday dance in at Alanna's wedding, Video viral - Hindi Filmibeat

Alanna wedding: शाहरुख खान के सामने अहान पांडे ने उन्हीं के गाने पर किया डांस, SRK और गौरी का रिएक्शन वायरल

shahrukh-khan-and-gauri-spotted-enjoying-ahaan-panday-dance-in-at-alanna-s-wedding-video-viral

Shahrukh Khan and Gauri: इन दिनों अलाना पांडे के शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। कुछ समय पहले अनन्या पांडे और चंकी पांडे के डांस का वीडियो वायरल हो रहा था। वहीं, अब एक वीडियो सामने आया है, यहां फैंस ने शाहरुख खान और गौरी को स्पॉट किया है।

इस वीडियो में चंकी पांडे के बेटे अहान पांडे और करण मेहता को फिल्म यस बॉस के गाने 'आई एम द बेस्ट' पर डांस करते देखा जा सकता है। खास बात यह है कि वीडियो में किंग खान और गौरी खान का रिएक्शन भी देखने को मिल रहा है। दोनों अहान की परफॉर्मेंस पर ताली बजाते और मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं।

वीडियो में सारे खास दोस्त और पांडे परिवार साथ दिख रहे हैं। बता दें, चंकी पांडे और शाहरुख सालों से अच्छे दोस्त हैं। वहीं, गौरी और भावना पांडे भी दशकों पुराने दोस्त हैं। और यही दोस्ती अब उनके बच्चों के बीच भी दिखती है। सुहाना, अनन्या और आर्यन अक्सर साथ देखे जाते हैं।

अलाना पांडे के शादी की बात करें, तो यहां शाहरुख ब्लैक कलर के सूट में और गौरी ग्रीन कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। हालांकि वीडियो ज्यादा क्लीयर नहीं है, लेकिन शाहरुख को मुस्कुराते देखा जा सकता है।

फैंस शाहरुख के इस वीडियो को देखकर बेहद उत्साहित हैं। बता दें, आर्यन खास केस के बाद, बीते साल से शाहरुख ने पैपराज़ी और मीडिया से दूरी बनाकर रखी हुई है। लिहाजा, उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी कम ही दिखते हैं। ऐसे में अलाना पांडे की शादी का यह वीडियो फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं।

Read more about: shahrukh khan gauri
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X